Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बदायूं गैंगरेप केस: पुजारी की आठ घंटे की रिमांड शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियाें को जेल से लेकर निकली पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश

बदायूं गैंगरेप केस: पुजारी की आठ घंटे की रिमांड शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियाें को जेल से लेकर निकली पुलिस

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (29)

बदायूं के गैंगरेप केस में नामजद हुए महंत सत्यनारायण समेत उसके चेले वेदराम व ड्राइवर जसपाल की आठ घंटे की रिमांड शुरू हो चुकी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें जेल से पुलिस ने निकाला, जबकि इसके बाद तीनों को घटनास्थल ले जाया गया। वहां से उन्हें थाने लाकर पूछताछ के बाद पुलिस पुन: घटनास्थल पर ले गई है। विभिन्न पहलुओं पर तीनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। ताकि घटनाक्रम से जुड़ी परतें खुल सकें।

अदालत का आदेश लेकर बुधवार सुबह पुलिस जेल पहुंची। वहां से महंत समेत तीनों नामजदों को लेकर उघैती थाने पहुंची। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा व सीओ बिल्सी अनिरुद्ध सिंह के साथ घटना के विवेचक इंस्पेक्टर उघैती देवेंद्र धामा के अलावा उघैती व इस्लामनगर थानों की पुलिस नामजदों को सीधे घटनास्थल ले गई। वहां कुछ बिंदुओं पर पड़ताल के बाद उन्हें थाने लाया गया। यहां अधिकारियों ने तीनों को अलग-अलग जगहों पर रखते हुए सवालात किए। तकरीबन घंटेभर तक थाने में पूछताछ के बाद 11 बजे पुलिस पुन: तीनों को घटनास्थल पर लेकर रवाना हो गई है।

घटनास्थल सील :

उघैती कांड के नामजदों को रिमांड पर लेकर घटनास्थल पहुंचने से पहले ही पुलिस ने वहां पांच सौ मीटर का इलाका पूरी तरह सील कर दिया है। गांव वालों समेत किसी भी आम या खास व्यक्ति को इस दायरे के भीतर एंट्री नहीं है। केवल पुलिस और आरोपियों की टोली ही भीतर ले जाई गई। घटनास्थल को जाने वाले हर मोड़ पर पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। ताकि कोई भी भीतर दाखिल न हो सके। आरोपियों की रिमांड से पहले पुलिस यह तय कर चुकी थी कि किस तरह पूछताछ करना है और किन बिंदुओं पर पड़ताल की जानी है। कुल मिलाकर होमवर्क पूरा करने के बाद ही पुलिस ने अदालत में रिमांड की अर्जी दाखिल की। मंजूरी मिलने के बाद सब कुछ वैसा ही होने लगा, जैसा खाका पुलिस ने तैयार किया था। सुबह उघैती से पुलिस टीम बदायूं को रवाना हुई तो यहां भी अफसर अलर्ट हो गए। निर्धारित वक्त पर उन्हें जेल से निकाला गया तो दूसरी ओर घटनास्थल पर पुलिस ने पहरा बढ़ाते हुए पांच सौ मीटर का इलाका सील करने की प्रक्रिया पूरी कर डाली। थाने में तीनों को अलग-अलग कहां रखना है और साथ-साथ कहां पूछताछ करनी है, यह प्रक्रिया मंगलवार रात ही पूरी हो गई थी। अंदरखाने क्या चल रहा है, इसको लेकर गांव वाले केवल कयासबाजी ही कर रहे हैं। गांव के कुछ लोगों से भी पुलिस ने वहां पूछताछ की है।

 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में बर्ड फ्लू की पुष्टि, दो कौवों के सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप
Next: यूपी को पहले चरण में मिलेंगे 11 लाख टीके, नौ लाख स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जाएगीं कोरोना वैक्सीन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.