Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी को पहले चरण में मिलेंगे 11 लाख टीके, नौ लाख स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जाएगीं कोरोना वैक्सीन
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

यूपी को पहले चरण में मिलेंगे 11 लाख टीके, नौ लाख स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जाएगीं कोरोना वैक्सीन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (30)

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 1.6 लाख वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई है। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पुणे से इंडिगो की फ्लाइट से आई इस वैक्सीन को स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने प्राप्त किया। यूपी को पहले चरण में 11 लाख टीके मिलेंगे। पहले चरण में प्रदेश में नौ लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। कोविन एप पर इन सभी का पंजीकरण कराया जा चुका है। 16 जनवरी से पूरे देश में टीकाकरण शुरू होगा। यूपी के सभी जिलों में 852 टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी।

लखनऊ पहुंचे वैक्सीन के कंटेनरों को यहां से कोल्ड चेन वैन से जगत नारायण रोड स्थित नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने स्टेट वैक्सीन स्टोरेज सेंटर में रखा गया है। ये टीके लखनऊ मंडल के छह जिलों लखनऊ, रायबरेली, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर व उन्नाव में लगाए जाने के लिए आए हैं। अभी कोविशील्ड वैक्सीन आई है। जल्द कोवैक्सीन की खेप आने की उम्मीद है। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार से लेकर तीन दिनों में बाकी टीकों की खेप भी आने की पूरी उम्मीद है।

हर दिन दो सत्रों में लगेंगे 100-100 टीके : पहले चरण में प्रदेश में नौ लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। कोविन एप पर इन सभी का पंजीकरण कराया जा चुका है। टीका लगाने के लिए 1500 केंद्रों पर 3,000 बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हर दिन दो सत्रों में 100-100 टीके लगाए जाने का इंतजाम किया गया है। ऐसे में तीन दिन में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जा सकता है। हालांकि ये टीके की आ रही खेप पर निर्भर करेगा।

28वें दिन लगेगी दूसरी डोज : स्वास्थ्य कर्मियों के बाद 18 लाख फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा। फिर 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को और इसके बाद 50 साल से कम उम्र के उन लोगों को टीका लगाया जाएगा, जो गंभीर रोगों से ग्रस्त हैं। वैक्सीन की पहली डोज लगाए जाने के 28वें दिन दूसरी डोज लगाई जाएगी। टीका लगाए जाने के बाद हर लाभार्थी को एक कार्ड मिलेगा, उसमें कब और कितनी बजे दूसरी डोज लगाई जानी है, इसकी पूरी जानकारी होगी।

सोमवार व शुक्रवार को होगा टीकाकरण : कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत भले ही 16 जनवरी शनिवार को हो रही हो, लेकिन इसके बाद हर हफ्ते सोमवार व शुक्रवार को कोरोना का टीका अस्पतालों में लगाया जाएगा। सभी अस्पतालों को इसके लिए तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ.डीएस नेगी ने बताया कि टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कोरोना वैक्सीन रखने को बनाए गए 1,298 केंद्र : प्रदेश में कोरोना वैक्सीन के लिए प्रदेश में नौ स्टेट वैक्सीन सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटरों से कोल्ड चेन वैन के माध्यम से प्रदेश में सभी जिलों में स्टॉक के लिए बनाए गए 1,298 केंद्रों पर वैक्सीन भेजे जाएंगे। यहां से वैक्सीन को अस्पतालों में पहुंचाया जाएगा।

टीका लगने के बाद आधा घंटा केंद्र पर रुकना होगा : कोरोना टीकाकरण के लिए लाभार्थियों को मोबाइल फोन पर एसएमएस भेजकर केंद्रों पर बुलाया जाएगा। केंद्र पर तीन कमरे होंगे। पहले कमरे में लाभार्थी का सत्यापन होगा, दूसरे में उसे कोरोना का टीका लगाया जाएगा। फिर आब्जर्वेशन रूम में उसे आधा घंटा रोका जाएगा। यदि उसे कोई रिएक्शन होता है, तो वैक्सीन की शीशी को सील कर दिया जाएगा। केंद्र पर मौजूद एनाफाइलेक्सिस किट की मदद से उसे दुष्प्रभाव से बचाया जाएगा।

 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बदायूं गैंगरेप केस: पुजारी की आठ घंटे की रिमांड शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियाें को जेल से लेकर निकली पुलिस
Next: रवींद्र जडेजा की जगह इस ऑलराउंडर को आखिरी टेस्ट में मौका मिलने के आसार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.