Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रवींद्र जडेजा की जगह इस ऑलराउंडर को आखिरी टेस्ट में मौका मिलने के आसार
  • खेल
  • देश

रवींद्र जडेजा की जगह इस ऑलराउंडर को आखिरी टेस्ट में मौका मिलने के आसार

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (31)

ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का चोटिल होना जारी है। चार मैचों टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले टीम दो अनुभवी खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो गए। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा। माना जा रहा है कि नेट बॉल के तौर पर टीम के साथ मौजूद वॉशिंग्टन सुंदर को ब्रिसबेन टेस्ट में मौका दिया जा सकता है।

सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में पहली पारी के दौरान बल्लेबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा चोटिल हो गए थे। उनके अंगुठे पर पैट कमिंस की एक तेज रफ्तार गेंद जा लगी थी। स्कैन कराने के बाद पता चला कि उनका अंगुठा फ्रैक्चर हो गया है और अब वह आखिरी मैच में नहीं खेल पाएंगे। ब्रिसबेन टेस्ट में उनकी जगह ऑलराउंडर वॉशिंग्टन सुंदर को मौका टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

बुधवार को ब्रिसबेन के गाबा में खेले जाने वाले टेस्ट मैच को लेकर कुछ फैसला लिया जा सकता है। 17 जनवरी से इस मैच को खेला जाना है। सुंदर स्पिन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी करते हैं और वह जडेजा के विकल्प के तौर पर प्लेइंग इलेवन में फिट हो सकते हैं। इसी वजह से उनके टेस्ट डब्यू को लेकर बातें की जा रही है।

भारतीय टीम के पास इस वक्त लगातार खिलाड़ियों को चोटिल होने की वजह से विकल्प बहुत कम बचे हैं। मोहम्मद शमी, उमेश यादव, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, हनुमा विहारी और रवींद्र जडेजा चोटिल हैं। ब्रिसबेन टेस्ट के प्लेइंग इलेवन को मजबूत बनाने के लिए जडेजा की जगह सुंदर को शामिल किया जा सकता है।

सुंदर टी20 टीम का हिस्सा थे लेकिन सीरीज खत्म होने के बाद उनको नेट में गेंदबाजी करने के लिए रोका गया था। इस वक्त वह भारतीय बल्लेबाज के लिए नेट गेंदबाज की भूमिका में हैं। आर अश्विन भी चोटिल हैं और उनके खेलने पर फैसला चौथे टेस्ट से पहले किया जाना है। ऐसे में सुंदर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी को पहले चरण में मिलेंगे 11 लाख टीके, नौ लाख स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जाएगीं कोरोना वैक्सीन
Next: विराट कोहली की बेटी के लिए अस्पताल में इस वजह से किया था कड़ी सुरक्षा का इंतजाम

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.