Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ओडिशा में एक सरकारी बुकलेट में महात्मा गांधी की मृत्यु से जुड़े एक दावे को लेकर विवाद
  • देश

ओडिशा में एक सरकारी बुकलेट में महात्मा गांधी की मृत्यु से जुड़े एक दावे को लेकर विवाद

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
vhvjhvj
  • राज्य सरकार द्वारा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर दो पेजों की बुकलेट ‘आमा बापूजी : एका झलक’ प्रकाशित की गई
  • इसमें बापू की शिक्षा, उनके कार्यों और ओडिशा से उनके जुड़ाव की बातें बताई गईं
  • कांग्रेस-सीपीआई नेताओं ने विवादित बात पर मुख्यमंत्री पटनायक से मांफी मांगने को कहा
  • महात्मा गांधी की मृत्यु दुर्घटना के कारण हुई। कांग्रेस-लेफ्ट पार्टियों के नेताओं ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से इस मामले पर माफी मांगने और भूल सुधारने की मांग की है।
  • दरअसल, महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर दो पेजों की बुकलेट ‘आमा बापूजी: एका झलक’ प्रकाशित की गई थी। इसमें उनकी शिक्षा, उनके कार्यों और ओडिशा से उनके जुड़ाव के बारे में बताई गई। इस बुकलेट में लिखा है, ‘‘गांधीजी की दिल्ली के बिड़ला हाउस में 30 जनवरी 1948 को एक दुर्घटना में मौत हो गई थी।’’

    गलत सूचना के लिए माफी मांगे मुख्यमंत्री- कांग्रेस

    यह खबर फैलते ही इस पर विवाद पैदा हो गया। ओडिशा सरकार में शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने कहा- मामले की जांच की जा रही है। सरकार ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नरसिंह मिश्रा ने इस गलती को अक्षम्य माना है। उन्होंने कहा- सरकार का मुखिया होने के नाते मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को बुकलेट में प्रकाशित गलत सूचना के लिए माफी मांगनी चाहिए।

    सीपीएम के राज्य सचिव आशीष कानूनगो ने कहा, “यह कदम इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने और सच को छुपाने के लिए राज्य सरकार द्वारा रचे गए षड्यंत्र का हिस्सा है। हर कोई जानता है कि नाथूराम गोडसे ने ही गांधीजी की हत्या की, जिसके बाद उसे पकड़ा गया और मुकदमा चलाने के बाद मौत की सजा सुनाई गई।”

Post navigation

Previous: खुलने वाले हैं आज सबरीमाला के कपाट,
Next: 9 खिलाड़ियों को टीम से निकाला, अगले साल जीत पाएगी IPL का खिताब

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.