Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ग्रैंड सेलिब्रेशन से शादी के बंधन में बंधेंगे वरुण-नताशा
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

ग्रैंड सेलिब्रेशन से शादी के बंधन में बंधेंगे वरुण-नताशा

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
71995331

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और शानदार कॉमेडी के जरिए  एक अलग पहचान बना चुके वरुण धवन अब किसी पहचान के मोहताज नहीं है. वरुण और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा की शादी को लेकर बी टाउन मे इन दिनों जमकर चर्चा चल रही है. माना जा रहा है कि इसी महीने के आखिर में ये जोड़ा एक सीक्रेट फंक्शन में शादी के बंधन में बंध सकता है.

पांच दिनों तक ग्रैंड सेलिब्रेशन
पिछले दो दिनों से खबरें गर्म हैं कि दोनों की शादी के लिए अलीबाग की एक लोकेशन को चुना गया है. दोनों ही परिवारों ने इस फंक्शन को सीक्रेट रखने का तय किया है. कोविड संकट की वजह से धवन और दलाल परिवार ज्यादा लोगों की गैदरिंग नहीं चाहते हैं इसी वजह से शादी के फंक्शन में सिर्फ प्राइवेट लोगों को ही इनवाइट किया गया है. सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक शादी का ये ग्रैंड प्राइवेट फंक्शन अलीबाग में 22 जनवरी से 26 जनवरी तक चलेगा. बॉलीवुड के चहेते स्टार की शादी है तो इसमें धूमधाम होना तो लाजमी है.

अलीबाग में होगा प्राइवेट फंक्शन
हालांकि लंबे वक्त से रिलेशनशिप में रहे वरुण और नताशा कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर सामने नहीं आए हैं. दोनों ही अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं हालांकि दोनों का एक दूसरे के लिए प्यार कई मौकों पर देखा भी जा चुका है. वरुण और नताशा स्कूल टाइम से एक दूसरे के साथ हैं. ये लव स्टोरी ना सिर्फ स्पेशल है बल्कि कई मायनों में काफी फिल्मी भी है. उधर वरुण धवन के फैंस जिस खुशखबरी का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे वो अब बहुत जल्द सभी को मिलने वाली है. इस शादी को लेकर सभी  बेहद उत्साहित है. और जल्द से जल्द अपने स्टार को दूल्हे के रुप में देखने का इंतजार कर रहे हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोने- चांदी की वायदा कीमतों में आई कमी, जानें तजा भाव
Next: 65वें जन्मदिन पर मायावती का बड़ा ऐलान, यूपी और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.