Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 65वें जन्मदिन पर मायावती का बड़ा ऐलान, यूपी और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

65वें जन्मदिन पर मायावती का बड़ा ऐलान, यूपी और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (28)

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती का आज 65वां जन्मदिन है. मायावती ने अपने जन्मदिन को कार्यकर्ताओं से सादगी और जनकल्याणकारी दिवस के तौर पर मनाने का आग्रह किया है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर ‘मेरे संघर्षमय जीवन और बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा, भाग-16’ और इसका अंग्रेजी संस्करण ‘ए ट्रैवलॉग ऑफ माइ स्ट्रगल रिडन लाइफ एंड बीएसपी मूवमेंट, वॉल्यूम 16’ रिलीज़ किया.

जन्मदिन के अवसर पर मायावती ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा है कि पार्टी के लोग कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरी सादगी से और कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन करते हुए मेरा जन्मदिन मनाएं. इस दौरान उन्होंने कोरोना टीकाकरण, किसान आंदोलन, यूपी और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव जैसे सभी मुद्दों पर अपनी बात कही. किसान आंदोलन को लेकर मायावती ने कहा कि सरकार को कृषकों की बात मान लेनी चाहिए.

मायावती ने आगे कहा कि केंद्र सरकार को गरीबों को कोरोना वैक्सीन निःशुल्क देनी चाहिए. यही नहीं अपने जन्मदिन के मौके में मायावती ने सबसे बड़ा एलान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी. उन्‍होंने ये भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा की जीत पक्की है.

Post navigation

Previous: ग्रैंड सेलिब्रेशन से शादी के बंधन में बंधेंगे वरुण-नताशा
Next: ब्रिटेन में बीते 24 घंटों में सामने आए 48 हजार से ज्यादा नए मामलें

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.