Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ब्रिटेन में बीते 24 घंटों में सामने आए 48 हजार से ज्यादा नए मामलें
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

ब्रिटेन में बीते 24 घंटों में सामने आए 48 हजार से ज्यादा नए मामलें

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
76740634

पूरी दुनिया में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं ब्रिटेन में मिले कोरोना के अत्याधिक संक्रामक न्यू स्ट्रेन ने पूरे विश्व में खौफ पैदा कर दिया है. यूके में भी लोग नए स्ट्रेन से दहशत में हैं. गौरतलब है कि यूके में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है.  पिछले 24 घंटे में भी यहां  कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है. बता दें कि ब्रिटेन अब भी दुनिया का पांचवा सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित देश बना हुआ है.

यूके में 24 घंटों में 48 हजार से ज्यादा  कोरोना के नए केस

वर्ल्डोमीटर की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन में बीते 24 घंटों में 48,682 कोरोना के नए केस सामने आए हैं और 1,248  लोगों की मौत हुई है. यहां अबतक 32 लाख 60  हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और 86 हजार से ज्यादा  लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके है. वहीं अब तक 14 लाख 6 हजार 967 लोग ठीक भी हुए हैं. फिलहाल यूके में 1,767,276 एक्टिव केस हैं.

अमेरिका में कोरोना से हाहाकार

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 2 लाख 25 हज़ार 505 नए मामले सामने हैं, जिसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 38 लाख 43 हज़ार 458  हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में इस वायरस से 3,907 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. गौरतलब है कि अब देश में कोरोना से कुल मौतों की संख्या बढ़कर 3 लाख 97 हज़ार 832 हो गई है.

दुनियाभर में 7 लाख से ज्यादा आए कोरोना के मामले
विश्वभर में पिछले 24 घंटे के दौरान 743,108 नए कोरोना केस आए हैं और 15, 191लोगों की मौत कोरोना से हुई. दुनियाभर में  अब तक 20लाख से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है. अभी तक सामने आए कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9 करोड़ 35 लाख से ज्यादा हो गया है और 6 करोड़ 67लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित रिकवर हुए हैं. वहीं कई देशों में लोगों को  कोरोना वैक्सीन देने का काम भी शुरू हो चुका है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 65वें जन्मदिन पर मायावती का बड़ा ऐलान, यूपी और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा
Next: केंद्र सरकार ने राज्यों को जारी की कोरोना वैक्सीन की गाइडलाइंस, इन लोगों को नहीं लगेगा टिका

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.