Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • UK के मैदानी इलाकों में कोहरे का असर, मौसम विभाग ने तापमान में मामूली इजाफा होने की जताई संभावना
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड

UK के मैदानी इलाकों में कोहरे का असर, मौसम विभाग ने तापमान में मामूली इजाफा होने की जताई संभावना

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (30)

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में फिलहाल कोहरे का असर बरकरार रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में अगले दो दिन हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि, रविवार से कड़ाके की ठंड से फौरी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने तापमान में मामूली इजाफा होने की संभावना जताई है।

गुरुवार को उत्तराखंड में दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल छाने लगे। हालांकि, बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं बने। सुबह से धूप खिलने के बावजूद सर्द हवाएं भी परीक्षा लेती रहीं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को पहाड़ों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन मैदानी इलाकों में सुबह और शाम हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कई पहाड़ी जिलों से नीचे बना हुआ है। अल्मोड़ा और चंपावत में न्यूनतम तापमान शून्य से भी कम बना है। रविवार से कुछ दिन तापमान में इजाफा होने के आसार हैं।

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर       अधि.      न्यून.

देहरादून     19.7     05.5

उत्तरकाशी   19.2     02.4

मसूरी       16.3     04.0

टिहरी       15.2     03.8

हरिद्वार      18.6     04.7

जोशीमठ    12.3     02.6

पिथौरागढ़   16.7     01.6

अल्मोड़ा    19.4     1.2

मुक्तेश्वर    15.5     04.8

नैनीताल     17.7     03.0

यूएसनगर    19.0    04.4

चम्पावत     18.5    1.3

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: क्रेडिट कार्ड करते हैं उपयोग, तो इन पांच तरीको से ज्यादा से ज्यादा उठाएं फायदा
Next: उत्तराखंड: वसंत विहार क्षेत्र में युवती से मोबाइल लूटने वाले दो नाबालिग पकड़े गए

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.