Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड: वसंत विहार क्षेत्र में युवती से मोबाइल लूटने वाले दो नाबालिग पकड़े गए
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देश

उत्तराखंड: वसंत विहार क्षेत्र में युवती से मोबाइल लूटने वाले दो नाबालिग पकड़े गए

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

वसंत विहार क्षेत्र में युवती से मोबाइल लूटने वाले दो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इनमें एक आरोपित पिछले साल नेहरू कॉलोनी में भी हुई लूट की घटना में शामिल था। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

वसंत विहार थाना निरीक्षक नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि बुधवार शाम को तरांगनी काला निवासी फेस-2 वसंत विहार पैदल सीमाद्वार की तरफ जा रही थी। इस दौरान पीछे से स्कूटी सवार दो युवक आए और मोबाइल लूटकर जीएमएस रोड की तरफ फरार हो गए। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चेकिंग अभियान चलाया गया। सीसीटीवी फुटेज की सहायता से दोनों युवकों को मलिक चौक के पास से पकड़ लिया गया। जांच में दोनों नाबालिग निकले, जिनसे मोबाइल व लूट के दौरान इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई।

जुलाई 2020 में नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में लूटा था पर्स

दोनों नाबालिगों में से एक ने आठ जुलाई 2020 को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में महिला के हाथ से पर्स छीन लिया था। पुलिस ने नाबालिग को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया था। यहां से छूटने के बाद वह इंद्रापुरी मार्केट में सिलाई का काम सीखने लगा, लेकिन उसे यह काम रास नहीं आया और दोबारा से गलत रास्ते पर चलने लगा। दूसरा नाबालिग 11वीं कक्षा का छात्र है।

60 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से 60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। एनसीबी देहरादून जोन के असिस्टेंट डायरेक्टर देवानंद ने बताया कि टीम को काफी दिनों से हेरोइन तस्करी की सूचना मिल रही थी। जिस पर अरुण सोनकर और हेमंत सोनकर निवासी इंद्रा कॉलोनी, चकराता रोड को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से बरामद हुई हेरोइन को वह देहरादून में बेचने के लिए ला रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह रामपुर से हेरोइन लाते हैं। इससे पहले भी एनसीबी ने रायवाला से हेरोइन के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया था। पता चला था कि वे बरेली से हेरोइन लाते हैं। एनसीबी बरेली के गिरोह से भी इसे जोड़कर देख रहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: UK के मैदानी इलाकों में कोहरे का असर, मौसम विभाग ने तापमान में मामूली इजाफा होने की जताई संभावना
Next: ऑस्ट्रेलिया को लगा पांचवां झटका, शतक लगाकर लाबुशाने हुए आउट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.