Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी से कई मुकाम किए हासिल, इतनी पारियों में पूरे किए 8 हजार टेस्ट रन
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी से कई मुकाम किए हासिल, इतनी पारियों में पूरे किए 8 हजार टेस्ट रन

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (24)

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच गॉल में दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई मुकाम हासिल किए। श्रीलंका के खिलाफ गॉल में इंग्लिश कप्तान ने दोहरा शतक बनाया और इस दौरान ही टेस्ट क्रिकेट में 8 हजार रन भी पूरे किए। रूट इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट में सबसे तेज 8 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।

गॉल में खेले जा रहे सीरीज के पहले ही टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के कप्तान ने शानदार पारी खेली। मैच के पहले दिन महज 135 रन पर मेजबान टीम को ऑलआउट करने के बाद इंग्लैंड की टीम ने कप्तान जो रूट के दोहरे शतक के दम पर 421 रन का बड़ा स्कोर बनाया। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ने 286 रन की बढ़त हासिल की।

रूट ने पूरे किए 8 हजार टेस्ट रन

टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की तरफ से जो रूट सबसे तेज 8 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। केविन पीटरसन ने सबसे तेज 176 पारियों में अपने 8 हजार रन पूरे किए थे। रूट ने 178 पारियों में ऐसा कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने 8 हजार रन बनाने के लिए 181 पारी खेली थी। वहीं जेफ्री बायकॉक ने 190 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।

इंग्लैंड ने बनाई बड़ी बढ़त

श्रीलंका के खिलाफ 321 गेंद पर 18 चौके और 1 छक्के की मदद से रूट ने 228 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने जॉनी बेयरस्टो के साथ 113 रन की साझेदारी निभाई। वहीं इसके बाद डी लॉरेंस के साथ 173 रन की साझेदारी कर टीम को बड़ी बढ़त दिलाई। पांचवें विकेट के लिए भी जोस बटलर के साथ रूट ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाई।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी में 31 हजार से ज्यादा लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, जानिए किससे होगी अभियान की शुरुआत
Next: बिग बॉस-14: सुशांत से हुई अभिनव शुक्ला की हुई तुलना जाने क्या है मामला। ..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.