Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी में 31 हजार से ज्यादा लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, जानिए किससे होगी अभियान की शुरुआत
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

यूपी में 31 हजार से ज्यादा लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, जानिए किससे होगी अभियान की शुरुआत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
_116417680_mediaitem116417679

कोरोना महामारी के खिलाफ विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में शुरू हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी शुरुआत करेंगे. टीकाकरण के लिए यूपी सरकार ने भी कमर कस ली है. प्रदेश में टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली गई है. यूपी में आज 31 हजार 700 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी. टीकाकरण के लिए 317 केंद्र बनाए गए हैं.

राजधानी लखनऊ में 12 केंद्रों पर टीकाकरण होगा, जिसमें 8 सरकारी और 4 निजी अस्पताल शामिल हैं. वैक्सीन को इन अस्पतालों में पहुंचाया जा चुका है. पीएम मोदी का भाषण खत्म होने के बाद लखनऊ के डफरिन अस्पताल में पहला टीका लगाया जाएगा. पहले टीके के लिए सफाईकर्मी संगीता वाल्मीकि को चुना गया है.

हर केंद्र पर 100-100 लोगों को लगेगी वैक्सीन
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 317 केंद्रों पर यह वैक्सीन लगाई जाएगी. हर केंद्र पर 100-100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी. वैक्सीनेशन के लिए 5-5 सदस्यों की टीम बनाकर स्वाथ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा. वैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिन बाद लगाई जाएगी.

गाइडलाइंस का करना होगा पालन
कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान जो लाभार्थी हैंड ग्लव्स लगाकर नहीं आएंगे, उन्हें हेल्प डेस्क से मास्क और हैंड ग्लव्स दिया जाएगा. उनके हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा और उसके बाद वैक्सीनेशन के लिए अंदर जाएंगे. गाइडलाइंस का पालन करते हुए ही एक रूम और बनाया गया है जहां पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है जिससे लाभार्थी को कोई दिक्कत होती है तो तत्काल उसका इलाज किया जा सके.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कबीर बेदी का आज है जन्मदिन, जेम्स बॉन्ड सीरीज में नजर आने वाले एकलौते भारतीय एक्टर
Next: जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी से कई मुकाम किए हासिल, इतनी पारियों में पूरे किए 8 हजार टेस्ट रन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.