Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद जो बाइडेन 12 अहम फैसले लेगे, अमेरिका वापस पेरिस जलवायु समझौते से जुडेगा
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद जो बाइडेन 12 अहम फैसले लेगे, अमेरिका वापस पेरिस जलवायु समझौते से जुडेगा

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
ELECTION2020BIDEN

जो बाइडेन के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के लिए तमाम प्रक्रिया पूरी हो गई है, अब बस शपथ का इंतजार है. लेकिन शपथ से पहले ही बाइडेन ने उन कार्यों की सूची तैयार कर ली है जिसे वे शपथ वाले दिन ही पूरा करेंगे. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को शपथ लेने के बाद बाइडेन करीब 12 अहम फैसले लेने जा रहे हैं. इन फैसलों का असर न सिर्फ अमेरिका, बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ेगा.

बाइडेन के चीफ ऑफ स्टाफ बनने जा रहे रोन क्लेन के एक मेमो से खुलासा हुआ है कि कुर्सी पर बैठने के बाद पहले ही दिन बाइडेन 12 एग्जेक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर करेंगे. इन एग्जेक्यूटिव ऑर्डर के जरिए अमेरिका वापस पेरिस जलवायु समझौते से जुड़ जाएगा, साथ ही मुस्लिम देशों पर लगाया गया ट्रैवल बैन भी खत्म हो जाएगा.

बाइडेन पहले ही दिन अमेरिकी लोगों को कोरोना वायरस महामारी से जुड़ा राहत पैकेज भी देंगे. इसके तहत छात्रों के लोन पेमेंट को स्थगित रखने का फैसला लिया जाएगा. साथ ही बाइडेन सभी फेडरल प्रॉपर्टी पर मास्क पहनने को अनिवार्य कर देंगे.

तमाम एग्जेक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर करने के साथ ही बाइडेन नए कानून और संसद से पास कराने के लिए नई योजनाओं पर भी काम कर रहे हैं. शपथ लेने के 100 दिन के भीतर बाइडेन संसद में एक नया इमिग्रेशन प्लान पेश करेंगे. इस योजना के तहत लाखों ऐसे प्रवासियों को अमेरिकी नागरिकता दिए जाने का रास्ता साफ होगा जो बिना कागजात के अमेरिका में रह रहे हैं.

बाइडेन ने कोरोना वायरस रिलीफ पैकेज के तहत 1.9 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि दिए जाने का भी ऐलान किया है. बाइडेन ने यह भी कहा है कि वे चाहते हैं कि संसद सबसे पहले इसी मुद्दे पर काम करे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में कोरोना वैक्सीन के साइड इफ्केट के 51 मामले सामने आए एक शख्स अस्पताल में भर्ती
Next: ब्रिस्बेन टेस्ट : भारत की पहली पारी 336 रनों पर सिमटी, शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.