Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में कोरोना वैक्सीन के साइड इफ्केट के 51 मामले सामने आए एक शख्स अस्पताल में भर्ती
  • दिल्ली
  • देश
  • स्वास्थ्य

दिल्ली में कोरोना वैक्सीन के साइड इफ्केट के 51 मामले सामने आए एक शख्स अस्पताल में भर्ती

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (24)

देशभर में 16 जनवरी को कोरोना  वैक्सीनेशन का अभियान शुरू हो गया. वैक्सीनेशन अभियान के पहले दिन 1,65,714  लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई. राजधानी दिल्ली में कोरोना वैक्सीन के साइड इफ्केट के 51 मामले सामने आए. एक शख्स को अस्पताल में भर्ती भी करना पड़ा. दिल्ली में वैक्सीनेशन अभियान के पहले दिन 4319 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई.

वैक्सीन के हल्के प्रतिकूल परिणामों के मामले साउथ दिल्ली और साउथ वेस्ट दिल्ली में सबसे ज्यादा देखे गए. दोनों इलाकों में ऐसे 11 मामले सामने आए. उधर, एनडीएमसी के मुताबिक चरक पालिका अस्पताल के दो स्वास्थ्यकर्मियों में भी कोरोना वैक्सीन लगने के हल्के साइड इफेक्ट देखे गए. इन दोनों के सीने में कसावट महसूस हुई. AEFI की टीम की निगरानी में दोनों को रखा गया था. सामान्य महसूस करने के आधे घंटे के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक वैक्सीनेशन के पहले दिन लाभार्थियों के लिस्ट अपडेट करने में देरी की कुछ समस्याएं सामने आईं. इसके अलावा कई जगहों पर ऐसे स्वास्थ्यकर्मियों को भी वैक्सीन लगाई गई जो शनिवार के सेशन के लिए नामांकित नहीं थे. दोनों ही मामले का निदान कर दिया गया है. आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन देशभर में 16,755 वैक्सीनेटर थे जबकि 1 लाख 90 हजार से ज्यादा लाभार्थी.

इससे पहले वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि  हम सफलता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं. हम साथ मिलकर कोरोना से लड़ रहे हैं.  पूरी तैयारी के साथ कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हुआ है. राज्यों से जो फीडबैक मिला है वो काफी अच्छा है. हमने एक साल में कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक हद तक सफलता पाई है. उन्होंने कहा कि पिछले 3-4 महीनों में हमारी रिकवरी और मृत्यु दर से संकेत मिलता है कि हम धीरे-धीरे COVID-19 के खिलाफ जीत की ओर बढ़ रहे हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट, अगले 24 घंटों में देश में भयंकर सर्दी रहेगी : मौसम विभाग
Next: राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद जो बाइडेन 12 अहम फैसले लेगे, अमेरिका वापस पेरिस जलवायु समझौते से जुडेगा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.