Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों और देश में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करे सीआरपीएफ – शाह
  • क्राइम
  • देश
  • राजनीति

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों और देश में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करे सीआरपीएफ – शाह

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
AMIT SHAH

AMIT SHAH

नई दिल्ली।कें द्रीय गृमित शाह ने कहा है कि केंद्रीय पुलिस रिजर्व बल जम्मू कश्मीर में और नक्सलवादियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करे। शाह ने शुक्रवार को केंद्रीय पुलिस बल के मुख्यालय में यह बात कही।हमंत्री अ लोधी रोड पर सीजीओ काम्प्लेक्स स्थित सीआरपीएफ के मुख्यालय में आये शाह ने दो घंटे तक बैठक की और सभी तरह की तैयारियों एवं जवानों की तैनाती की समीक्षा की ।

शाह ने सीआरपीएफ को ‘अगले छह महीने में नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी एवं निर्णायक अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री ने बल को ‘‘शहरी नक्सलियों तथा उनकी मदद करने वालों के खिलाफ’’ कार्रवाई करने को कहा। नवगठित केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा करते हुए शाह ने सीआरपीएफ से वहां स्थानीय लोगों एवं युवाओं के लिए खेल और पर्यटन के कार्यक्रमों का आयोजन करने के अलावा नागरिक कार्य योजना की शुरूआत करें ।

शाह ने नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क संपर्क तथा बुनियादी चिकित्सा सुविधा बेहतर करने पर जोर दिया। अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान जवानों के कल्याण पर भी चर्चा हुई । उन्होंने बल को जवानों और उनके परिवार के लिए डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड बनाना सुनिश्चित किये जाने पर भी जोर दिया । गृह मंत्री ने कर्त्तव्य के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिजनों के घर वरिष्ठ अधिकारियों को जाने तथा उनके साथ समय व्यतीत करने के लिए कहा ताकि उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी मिल सके ।

शाह ने कहा कि विभिन्न केंद्रीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में उनकी सहायता करनी चाहिए जिसके वह पात्र हैं । गृह मंत्री ने जवानों के लिए ‘‘उचित शीतकालीन प्रावधान’’ सुनिश्चित करने के लिए भी बल को निर्देश दिया। जम्मू कश्मीर के विभाजन के बाद बल ने अतिरिक्त जवान वहां भेजे हैं और घाटी में फिलहाल सीआरपीएफ के एक लाख जवान तैनात हैं ।

सूत्रों के अनुसार बुनियादी ढांचे और उपकरणों की जरूरत पर भी चर्चा हुई और बल महानिदेशक आर आर भटनागर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने इस दौरान गृह मंत्री को एक प्रतिवेदन भी दिया। नक्सलियों के मामले पर चर्चा करने के दौरान मंत्री ने बल के शिविरों में बुनियादी ढांचे में सुधार लाने और परिष्कृत विस्फोटक उपकरणों के खिलाफ उपायों के बारे में भी चर्चा की।

Post navigation

Previous: 19 दिसंबर को आईपीएल 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी
Next: रोहित शर्मा को बल्ला पकड़ना सिखाया, उनके बेटे को मुंबई इंडियंस ने टीम से निकाला

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.