Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने जाने कितने लाख कैलेंडर यूपी में भेजा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने जाने कितने लाख कैलेंडर यूपी में भेजा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (32)

नए साल पर उत्तर प्रदेश में हर गांव और हर शहर तक महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा भेजे गए कैलेंडर कांग्रेस पार्टी पहुंचा रही है. यूपी में कांग्रेस पार्टी फिलहाल अपने संगठन सृजन अभियान में व्यस्त है.

प्रदेश में न्याय पंचायत के अध्यक्षों और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के गठन का काम बहुत तेजी से चल रहा है. कांग्रेस के पदाधिकारी 3 जनवरी से अपने प्रभार वाले जिलों में प्रवास पर हैं.

सूत्रों के मुताबिक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने 10 लाख कैलेंडर यूपी में भेजा है. नव वर्ष के कैलेंडर को हर गांव और शहरों के हर वार्ड तक वितरित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है. हर जिले और शहर कमेटी के लिए उसके आबादी के लिहाज से कैलेंडर दिए जा रहे हैं.

कैलेंडर में यूपी की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जनसंपर्कों और संघर्षों की तस्वीरें हैं. 12 पेज के इस कैलेंडर में पहले पेज पर सोनभद्र के उभ्भा जनसंहार के बाद अपनी संवेदना व्यक्त करने सोनभद्र पहुंची प्रियंका गांधी की तस्वीर आदिवासी महिलाओं के साथ छपी है.

यूपी कांग्रेस प्रियंका गांधी जी के संघर्षों की कहानी कहने वाले कैलेंडर बांटेगी। pic.twitter.com/IBzE3mn2dO

— UP Congress (@INCUttarPradesh) January 21, 2021

कैलेंडर में हाथरस में पीड़िता के मां से गले लगते महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीर छपी है. हाथरस जाते हुए रास्ते में पुलिसिया लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं को बचाते हुए भी महासचिव की तस्वीर इस कैलेंडर में है.

CAA-NRC के खिलाफ लगातार सड़कों पर संघर्ष करती रही प्रियंका की एक तस्वीर आज़मगढ़ जिले की भी है. जिसमें वे पीड़ित परिवार की एक बच्ची के आंसू पोछ रही हैं. कैलेंडर में इसके साथ अमेठी, राएबरेली, हरियाणा, झारखंड सहित यूपी में प्रियंका गांधी द्वारा किये गए जन संपर्कों की तस्वीरें बहुत करीने से छापी गई हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: धन की प्राप्ति के लिए इन 12 उपायों में से करें कोई एक उपाय
Next: राजधानी दिल्ली में बर्फीली हवाओं ने तोडा सभी रिकॉर्ड 3 डिग्री की गिरावट दर्ज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.