Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजधानी दिल्ली में बर्फीली हवाओं ने तोडा सभी रिकॉर्ड 3 डिग्री की गिरावट दर्ज
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

राजधानी दिल्ली में बर्फीली हवाओं ने तोडा सभी रिकॉर्ड 3 डिग्री की गिरावट दर्ज

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
images (5)

राजधानी में बर्फीली हवाओं ने बुधवार को भी जमकर ठंड का प्रकोप दिखाया। हवाओं के इस बर्फीले कहर से आज भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि 22 से 24 जनवरी के बीच एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है।

जिसकी वजह से राजधानी के लोगों को ठंड से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी। इस दौरान बादल छाए रहेंगे, लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।

बुधवार को हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री रहा, यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। पालम में अधिकतम तापमान 16.5, जाफरपुर में 16.1 रहा।

वहीं, न्यूनतम तापमान भी 7.8 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहने वाला है। 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलेंगी।

22 जनवरी को घना कोहरा वापसी कर सकता है, लेकिन हवाओं की गति कम होने की वजह से ठंड से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी। 23 जनवरी को एक बार फिर 20 से 25 किलोमीटर की गति से हवाएं चलेंगी।

इस दौरान तापमान भी बढ़कर 20 से 21 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 7 से 8 डिग्री रहेगा। लेकिन 24 जनवरी से एक बार फिर ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी।

अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री पर सिमट सकता है। 26 जनवरी तक ठंड का प्रकोप इसी कदर बढ़ता रहेगा। रात के अलावा दिन में भी शीतलहर का प्रकोप हो सकता है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने जाने कितने लाख कैलेंडर यूपी में भेजा
Next: ‘सत्यमेव जयते 2’ में जॉन धमाकेदार डबल रोल में आने वाले हैं नजर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.