Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Google ने ऑस्ट्रेलिया में अपना सर्च इंजन बंद करने की धमकी दी, जानिए पूरा मामला
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

Google ने ऑस्ट्रेलिया में अपना सर्च इंजन बंद करने की धमकी दी, जानिए पूरा मामला

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (28)

ऑस्ट्रेलिया सरकार और गूगल के बीच ‘मीडिया पेमेंट लॉ’ को लेकर करीब एक महीने से गतिरोध चल रहा है. अब गूगल ने ऑस्ट्रेलिया सरकार को देश में अपना सर्च इंजन पर रोक लगाने की धमकी दे दी है. गूगल ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर उसे लोकल न्यूज पब्लिशरों को भुगतान करने के लिए मजबूर किया जाता है तो कंपनी अपना सर्च इंजन देश में बंद कर देगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि वह धमकियों पर प्रतिक्रिया नहीं देते हैं.

इससे पहले गूगल ने सर्च में ऑस्ट्रेलियन न्यूज वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया था. इस पर ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने कहा था कि गूगल को हमारा कंटेंट पर रोक लगाने की बजाय उसके लिए भुगतान करने पर ध्यान देना चाहिए.

क्या है पूरा मामला
दरअसल, गूगल और ऑस्ट्रेलिया सरकार के बीच मीडिया भुगतान कानून को लेकर गतिरोध चल रहा है. ऑस्ट्रेलिया की सरकार इस कानून के मसौदे पर काम कर रही है. इस कानून के तहत गूगल और फेसबुक दोनों को लोकल मीडिया कंपनियों की खबरें अपने सर्च इंजन पर दिखाने के लिए भुगतान करना पड़ सकता है. संसद में अभी इस कानून पर बहस चल रही है. जल्द ही इस पर वोटिंग भी हो सकती है.

ऑस्ट्रेलिया सरकार के इस कानून का गूगल, फेसबुक के अलावा दूसरी टेक कंपनियां भी विरोध कर रही हैं. गूगल ने चेताया है कि अगर सरकार ने उसे मीडिया कंपनियों को भुगतान करने के लिए मजबूर किया गया, तो ऑस्ट्रेलिया में फ्री सर्च सेवाओं को वापस लिया जा सकता है. फिर यहां के लोगों को गूगल का इस्तेमाल करने के लिए भुगतान करना पड़ेगा.

Post navigation

Previous: ‘सत्यमेव जयते 2’ में जॉन धमाकेदार डबल रोल में आने वाले हैं नजर
Next: भारत ने UN में खैबर पख्तूनख्वा में मंदिर तोड़े जाने का उठाया मुद्दा, पाकिस्तान को लगाई लताड़

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.