Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ‘सत्यमेव जयते 2’ में जॉन धमाकेदार डबल रोल में आने वाले हैं नजर
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

‘सत्यमेव जयते 2’ में जॉन धमाकेदार डबल रोल में आने वाले हैं नजर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
cover-1534413893

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी नयी फिल्म के लिए चर्चाओं में है। उनकी नयी फिल्म का नाम ‘सत्यमेव जयते 2’ है जो जल्द ही आने वाली है। वैसे इस फिल्म को एक्शन ड्रामा फिल्म कहा जा रहा है और खबरें हैं ‘सत्यमेव जयते 2’ में जॉन धमाकेदार डबल रोल में नजर आने वाले हैं।

जी हाँ, इन दिनों जॉन अपने इस रोल के लिए घंटो जिम में पसीना बहा रहे है जो आपन उनके इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं। वैसे इस फिल्म से जुड़े सूत्रों की माने तो जॉन ने अपने रोल के लिए 15 किलो वजन घटाया हैं।

खबरों के मुताबिक यह फिल्म भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म है और इस फिल्म के पहले पार्ट को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों ने काफी सराहा था। ऐसे में अब दूसरे पार्ट से भी कुछ ऐसी ही उम्मीदें हैं। वैसे अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जॉन पार्ट 2 में धमाकेदार एक्शन करते नजर आएंगे। इस फिल्म में जॉन एक रोल में समाजसेवा करने वाले किरदार में होंगे, और दुसरे किरदार में दुश्मन का सफाया करते दिखाई देने वाले हैं। वैसे इस फिल्म में दिव्या कुमार खोसला भी दिखाई देंगी।

दिव्या कुमार खोसला के साथ इस फिल्म में मनोज बाजपेयी भी दिखाई देंगे। अब आगे वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो जॉन अब्राहम जल्द ही शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘पठान’ में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में जॉन अब्राहम और शाहरुख खान 12 साल के बाद एक साथ नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग दुबई में होगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजधानी दिल्ली में बर्फीली हवाओं ने तोडा सभी रिकॉर्ड 3 डिग्री की गिरावट दर्ज
Next: Google ने ऑस्ट्रेलिया में अपना सर्च इंजन बंद करने की धमकी दी, जानिए पूरा मामला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.