Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में पिछलें 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 14 हजार से ज्यादा नए मामले, सक्रिय मामले घटे
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

देश में पिछलें 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 14 हजार से ज्यादा नए मामले, सक्रिय मामले घटे

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
corona-2-1

देश में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आ रही है। देश में एक तरफ कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है तो दूसरी ओर कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की तादाद भी लगातार बढ़ रही है। इससे देश में कोरोना की स्थिति में सुधार नजर आ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,545 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना से 163 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मिलाकर देश में अब तक कोरोना वायरस के 1 करोड़ 6 लाख 25 हजार 428 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 2 लाख 83 हजार 708 लोग ठीक भी हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर फिलहाल 1 लाख 88 हजार 688 रह गई है। भारत में कोरोना से अब तक 1 लाख 53 हजार 32 लोगों की मौत हो चुकी है।

सक्रिय मामले कम हुए, रिकवरी बढ़ी

देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले भी तेजी कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,620 एक्टिव केस कम हुए हैं, जिससे सक्रिय दर घटकर 1.78% हो गई है। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना से 18,002 लोग ठीक हुए हैं। इसको मिलाकर रिकवरी दर 96.78% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.44% है।

देश में अब तक 19 करोड़ कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में अब तक 19 करोड़ की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में गुरुवार(21 जनवरी,2021) तक 19,01,48,024 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 8,00,242 टेस्ट कल किए गए हैं।

देश में अब तक 10 लाख से अधिक टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 10 लाख 43 हजार 534 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 2 लाख 37 हजार 50 लोगों को टीका लगाया गया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्नाटक: शिमोगा डाइनामाइट ब्लास्ट में आठ की हुई मौत, पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख
Next: उत्तराखंड में कोरोना टेस्ट हुआ और भी सस्ता, अब देने पड़ेंगे सिर्फ इतने रुपये

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.