Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड में कोरोना टेस्ट हुआ और भी सस्ता, अब देने पड़ेंगे सिर्फ इतने रुपये
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

उत्तराखंड में कोरोना टेस्ट हुआ और भी सस्ता, अब देने पड़ेंगे सिर्फ इतने रुपये

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (31)

उत्तराखंड सरकार ने कोरोना संक्रमण की जांच के लिए होने वाली आरटीपीसीआर टेस्ट की कीमत में भारी कमी की है। प्रदेश में अब निजी लैब में यह जांच केवल 500 रुपये में हो सकेगी। अभी तक निजी लैब में इसकी जांच की कीमत 900 रुपये थी। वहीं रैपिड एंटीजन टेस्ट की कीमत भी 427 रुपये कर दी गई है। पहले यह कीमत 719 रुपये थी।

शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इससे अधिक जांच शुल्क लेने की शिकायत मिलने पर संबंधित लैब के खिलाफ महामारी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब गिरावट आई है। इसे देखते हुए शासन ने आरटीपीसीआर जांच की दरों का आठ माह में तीसरी बार पुनर्निर्धारण किया है। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक अब सरकारी या निजी चिकित्सालय से निजी लैब में भेजे जाने वाले सैंपल की जांच 400 और और निजी लैब द्वारा स्वयं सैंपल लेने पर जांच की दर 500 रुपये होगी।

पूरी तरह सुरक्षित है वैक्सीन

श्रीनगर गढ़वाल: वैक्सीन को लेकर किसी भी प्रकार का भ्रम अथवा संशय नहीं रहना चाहिए। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसे लेकर डरने की बिलकुल जरूरत नहीं है। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्रमोहन सिंह रावत ने कहा कि गुरुवार को मेडिकल कॉलेज की सभी फैकल्टियों, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ ने वैक्सीन लगाई और सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। वैक्सीनेशन के बाद सबको आधे घंटे आब्जर्वेशन में रखा गया था। सभी ने वैक्सीन लगवाने के बाद सामान्य दिन की तरह काम भी किया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में पिछलें 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 14 हजार से ज्यादा नए मामले, सक्रिय मामले घटे
Next: सूर्यास्त के बाद मांगने पर भी नहीं देनी चाहिए ये पांच चीजें

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.