Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सूर्यास्त के बाद मांगने पर भी नहीं देनी चाहिए ये पांच चीजें
  • देश
  • धर्म

सूर्यास्त के बाद मांगने पर भी नहीं देनी चाहिए ये पांच चीजें

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
3eb4da09ebbb95e978e60fd852bfcd74

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है. समाज में रहने की वजह से हम एक दूसरे से लेन-देन भी करते रहते हैं. लेकिन ज्योतिषशास्त्र ये कहता है कि चीजों का आपस में लेन-देन करते वक्त भी हमें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें सूर्यास्त के बाद मांगने पर भी किसी को भी नहीं देनी चाहिए. आइए जानते हैं कि वे कौन सी ऐसी 5 चीजें हैं जिनको सूर्यास्त के बाद किसी को नहीं देना चाहिए.

किसी प्रकार का धन या रूपया: मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है. सूर्यास्त के समय या उसके बाद अगर कोई व्यक्ति किसी को धन या रूपया देता है तो उसका यह मतलब होता है कि वह व्यक्ति अपने घर से मां लक्ष्मी को विदा कर रहा है. ऐसा करने से मां लक्ष्मी उस व्यक्ति के घर से विदा हो जाती हैं.

किसी को दूध भी नहीं देना चाहिए: दूध का संबंध भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से माना जाता है. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद यदि किसी को दूध दिया जाता है तो माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और उस घर की बरकत ख़त्म हो जाती है.

दही भी नहीं देना चाहिए: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार दही का संबंध शुक्र ग्रह से होता है. दही से व्यक्ति को सुख और वैभव प्राप्त होता है. लेकिन वहीँ अगर कोई व्यक्ति सूर्यास्त के बाद किसी को दही देता है तो इससे उस व्यक्ति के जीवन में सुख और वैभव की कमी हो जाती है.

हल्दी भी नहीं देना चाहिए: ज्योतिषशास्त्र में हल्दी का संबंध गुरु ग्रह से माना जाता है. इसलिए सूर्यास्त के बाद किसी को हल्दी देने से व्यक्ति का गुरु कमजोर होता है जिसकी वजह से व्यक्ति के पास धन और वैभव की कमी होती है.

नहीं देना चाहिए लहसुन और प्याज भी: ज्योतिषशास्त्र में लहसुन और प्याज का संबंध केतु ग्रह से माना जाता है और केतु ग्रह जादू-टोना से सम्बंधित होता है. इसलिए सूर्यास्त के बाद किसी को लहसुन-प्याज भी नहीं देना चाहिए.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना टेस्ट हुआ और भी सस्ता, अब देने पड़ेंगे सिर्फ इतने रुपये
Next: अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद जो बाइडेन ने दिया बयान कहा भारत और अमेरिका के बीच संबंध होंगे मजबूत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.