Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नोएडा में 31 जनवरी तक धारा 144 लागू, हर तरह के प्रदर्शन पर लगी रोक
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

नोएडा में 31 जनवरी तक धारा 144 लागू, हर तरह के प्रदर्शन पर लगी रोक

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
144_750x500_600badfdb6072

गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त की जा रही है. वहीं, दिल्ली से लगे नोएडा में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. गणतंत्र दिवस को देखते हुए नोएडा में 31 जनवरी तक धारा 144 लागू कर दी गई है.

नोएडा पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर 31 जनवरी तक नोएडा में धारा 144 लागू कर दी गई है. लोगों को बिना पूर्वअनुमति किसी भी तरह का जुलूस या प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं होगी. अतिरिक्त DCP (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष द्विवेदी ने कहा है कि, “लोगों को निजी ड्रोन उड़ाना, सार्वजनिक स्थल पर ड्रिंक करना, ट्रैफिक जाम और हथियार रखने की भी इजाजत नहीं होगी.”

इसके साथ ही पुलिस ने शादी या अन्य समारोह पर हर्ष फायरिंग पर भी रोक लगा दी है. पुलिस ने ये भी कहा कि ऐसे ऑडियो या वीडियो भी ना चलाए जाएं जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो. साथ ही किसी को भी बिना अनुमति के भूख हड़ताल भी करने नहीं दिया जाएगा. इसके साथ ही कोई भी सड़क पर डंडा, रॉड या हथियार लेकर नहीं घूम सकता है. केवल दिव्यांग को डंडा रखने की अनुमति होगी. धारा 144 का उल्लंघन करने वाले शख्स पर धारा 188 के तहत केस चलाया जाएगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ब्राजील के राष्ट्रपति ने कोरोना वैक्सीन की खुराक के लिए प्रधानमंत्री मोदी को किया धन्यवाद
Next: पटना सिटी के दीदारगंज के पेट्रोल पंप के ठीक सामने कबाड़ के गोदाम में लगी आग, इलाकें में अफरा- तफरी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.