Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पटना सिटी के दीदारगंज के पेट्रोल पंप के ठीक सामने कबाड़ के गोदाम में लगी आग, इलाकें में अफरा- तफरी
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार

पटना सिटी के दीदारगंज के पेट्रोल पंप के ठीक सामने कबाड़ के गोदाम में लगी आग, इलाकें में अफरा- तफरी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
01_10_2019-aag_19630782

राजधानी पटना के दीदारगंज से बड़ा केस सुनने को मिला है। पटना सिटी के दीदारगंज स्थित धर्मशाला स्थित पेट्रोल पंप के ठीक सामने आग लगने से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। यह आग पेट्रोल पंप के सामने कबाड़ी के गोदाम में लगी हुई है। आग इतनी भयानक है कि इसकी चपेट में कई छोटे घर और कई बड़े मकान भी आ गए है।  जंहा इस आग के कारण आस पास के इलाकों में भी अफरा- तफरी मच गई।

जंहा इस बात का पता चला है कि स्थानीय पुलिस और दमकल की कई गाड़िया भी पहुंच चुकी है। जंहा यह आग  एक बीघे में फैल गयी है इसकी वजह से दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, कई गाड़ियों के तो आग बुझाने में पानी भी खत्म तक हो गया ,हालांकि कई और दमकल की गाड़ियां घटना पर मंगाई जा रही है। इस अगलगी की वजह से जितनी भी दुकानदार है वो सभी अपने अपने दुकान के सामान को बाहर निकालने में लगे हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आग फैल कर अब पक्के मकान में भी लग गयी है जिसे बुझाने के लिए मकान मालिक भी कोशिश कर रहे हैं लेकिन आग इतनी भयानक रूप ले चुका है कि आग पर  काबू करना और भी ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। फिलहाल आग पर काबू पाने की दमकल के तरफ से हर सम्भव कोशिश जारी है,लेकिन आग अभी नही बुझी है। जंहा इस बात का पता चला है कि यह आग कैसे लगी इसका कोई अता पता नही है।आपको बता दें कि अब कुछ दिन पहले भी इसी जगह एक कबाड़ी गोदाम में आग लग गयी थी जिसे बुझाने में करीब 6 घण्टे का समय लग गया था।हालांकि जिस जगह आग लगी हुई है उसमे कई गाड़िया भी है जो जल चुकी है। स्थिति की भयाबतह को समझते हुए 10 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने अभी तक पहुच चुकी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नोएडा में 31 जनवरी तक धारा 144 लागू, हर तरह के प्रदर्शन पर लगी रोक
Next: बीते 24 घंटों में 14 हजार नए मामलें आए सामने, 17 हजार हजार हुए स्वस्थ, 152 लोगों की मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.