Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बीते 24 घंटों में 14 हजार नए मामलें आए सामने, 17 हजार हजार हुए स्वस्थ, 152 लोगों की मौत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

बीते 24 घंटों में 14 हजार नए मामलें आए सामने, 17 हजार हजार हुए स्वस्थ, 152 लोगों की मौत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (21)

भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार धीमी होती जा रही है। पिछले कई दिनों से रोज 20 हजार से कम नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 14 हजार 256 नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान 17 हजार 130 मरीज ठीक हुए और 152 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान आठ लाख 37 हजार 095 सैंपल टेस्ट हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल एक करोड़ छह लाख 39 हजार 684 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक लाख 85 हजार 662 एक्टिव केस है, जो कुल मामलों का 1.74 फीसद है। ठीक हो रहे मरीजों की संख्या तोजी से बढ़ रही है। कुल अब तक  10,300,838 मरीज संक्रमण से उबर गए हैं। रिकवरी रेट 96.82 फीसद हो गया है। मरने वालों की संख्या 1,53,184 हो गई है। डेथ रेट 1.44 फीसद  है। अब कुल 13,90,592 लोगों का कोरोना टीकाकरण हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार  कुल अब तक 19,09,58,119 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पटना सिटी के दीदारगंज के पेट्रोल पंप के ठीक सामने कबाड़ के गोदाम में लगी आग, इलाकें में अफरा- तफरी
Next: कोवैक्सीन के फर्स्ट फेज ट्रायल का परिणाम आया सामने, लांसेट ने लिखा- कोई दुष्प्रभाव नहीं …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.