Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोवैक्सीन के फर्स्ट फेज ट्रायल का परिणाम आया सामने, लांसेट ने लिखा- कोई दुष्प्रभाव नहीं …
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

कोवैक्सीन के फर्स्ट फेज ट्रायल का परिणाम आया सामने, लांसेट ने लिखा- कोई दुष्प्रभाव नहीं …

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
sdhkjsgghkjds_600ba7ca4d2e9

भारत में कोरोना की दो वैक्सीन को आपात स्थिति में इस्तेमाल की अनुमति मिली है। ये हैं कोविशील्ड और कोवैक्सीन। इनमें से कोवैक्सीन को भारत बोयोटेक ने तैयार किया है और यह पूरी तरह स्वदेशी वैक्सीन है, किन्तु देशभर में लोग इस टीके को लेने से डर रहे हैं। स्वास्थ्यकर्मी भी इस टीके के प्रभाव को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, भारत में निर्मित इस वैक्सीन को लेकर अब एक खुशखबरी आई है। कोवैक्सीन के प्रथम चरण के परिणामों को मशहूर मेडिकल पत्रिका दि लांसेट में प्रकाशित किया गया है, जिसके अनुसार, इस वैक्सीन ने किसी भी गंभीर दुष्प्रभाव के बिना प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को बढ़ाया है।

पत्रिका में बताया गया है कि कोवैक्सीन से होने वाली समस्याओं में पहले स्थान पर इंजेक्शन की जगह होने वाला दर्द, फिर सरदर्द और बुखार, थकान शामिल थे। भारत बायोटेक की जॉइनिंंग डायरेक्टर सुचित्रा एल्ला ने इस अवसर पर कहा है कि कोवैक्सीन भारत की ऐसी पहली वैक्सीन है जिसका डेटा लांसेट में प्रकाशित हुआ है। लांसेट के लेख में कहा गया है कि “BBV152 कोड नाम की वैक्सीन सभी डोज ग्रुप में अच्छे से सहन की गई। इसमें टीके से जुड़ी कोई गंभीर घटना भी सामने नहीं आई।”

बायोटेक इंडस्ट्री के जानकारी का कहना है कि प्रत्येक वैक्सीन के लगने पर दर्द और बुखान की शिकायत होती है, किन्तु अभी तक कोवैक्सीन में अभी तक ऐसा कुछ सामने नहीं आया है, जिसे ट्रीटमेंट की आवश्यकता हो और ये पूरी तरह सुरक्षित है। कोवैक्सीन की जिस बात को लेकर सबसे अधिक निंदा हो रही थी, वो ये कि जब इसमें आपात इस्तेमाल की अनुमति का आवेदन दिया तो इसका कोई भी डेटा सार्वजनिक नहीं था। लांसेट में छपने के बाद सुचित्रा एल्ला ने ट्वीट करते हुए कहा था कि “भारत के इनोवेशन को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता मिली है।

Post navigation

Previous: बीते 24 घंटों में 14 हजार नए मामलें आए सामने, 17 हजार हजार हुए स्वस्थ, 152 लोगों की मौत
Next: उत्तराखंड: पुलिस ने नियमों का पालन न करने पर 86 स्पा सेंटरों का किया चालान

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.