Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तराखंड: पुलिस ने नियमों का पालन न करने पर 86 स्पा सेंटरों का किया चालान
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तराखंड: पुलिस ने नियमों का पालन न करने पर 86 स्पा सेंटरों का किया चालान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
23_01_2021-crime_hathkadi_21299987

दून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद के स्पा और मसाज सेंटरों का निरीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की और नियमों का पालन न करने पर 86 स्पा सेंटरों का चालान किया, जिसमें आठ लाख 60 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बाद स्पा सेंटरों का पुलिस ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें ज्यादातर स्पा सेंटरों में कर्मियों का सत्यापन और ग्राहकों का रिकॉर्ड नियमित रूप से मेनटेन नहीं किया जा रहा था। इस दौरान थाना क्लेमेनटाउन ने एक, थाना राजपुर ने आठ, कोतवाली ऋषिकेश ने दो, कोतवाली पटेलनगर ने 17, थाना कैंट ने आठ, थाना वसंत विहार ने 18, थाना नेहरू कॉलोनी ने छह, थाना डालनवाला ने 18, कोतवाली नगर ने सात, कोतवाली डोईवाला ने एक स्पा सेंटर का चालान किया।

पुलिस ने स्पा सेंटर संचालकों को कार्यरत कर्मियों का विस्तृत ब्योरा संबंधित थाने को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों का विवरण रजिस्टर में व्यवस्थित रूप से अंकित करने और निर्धारित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी कहा। उन्होंने बताया कि स्पा सेंटरों की नियमित निगरानी के लिए सभी थानों पर अलग से एक टीम गठित की गई है, जो नियमित रूप से स्पा सेंटरों का निरीक्षण कर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक करेगी। साथ ही सभी स्पा सेंटर में नियमों का पालन सुनिश्चित कराएगी।

Post navigation

Previous: कोवैक्सीन के फर्स्ट फेज ट्रायल का परिणाम आया सामने, लांसेट ने लिखा- कोई दुष्प्रभाव नहीं …
Next: उत्तराखंड के इन इलाकों में मौसम विभाग के अनुसार बारिश के साथ हो सकती है ओलावृष्टि

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.