Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत को ठहराया जिम्मेदार, नफरत के लिए इमरान ने,
  • विदेश

भारत को ठहराया जिम्मेदार, नफरत के लिए इमरान ने,

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
t767
पाकिस्तान के प्रधानंमत्री इमरान खान हर चीज के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराते रहते हैं। अपने देश की आर्थिक स्थिति ठीक करने की बजाए उनका ध्यान भारत की आलोचना करने पर रहता है। एक बार फिर उन्होंने भारत की नीतियों और नेतृत्व की आलोचना करते हुए इसे चरमपंथी विचारधारा और नस्लवाद करार दिया। एक कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्रीय शांति का झूठा दिखावा करते हुए भारत को नफरत फैलाने का जिम्मेदार बताया।

खान का कहना है कि भारत की नफरत की विचारधारा क्षेत्र में एक गंभीर स्थिति तक पहुंच रही है जिसके दूरगामी परिणाम सामने आ सकते हैं। पीस एंड डेवेलेपमेंट इन साउथ एशिया, मिडिल ईस्ट एंड सेंट्रल एशिया ने ने मर्गला डॉयलॉग 2019 का आयोजन किया था। जिसके समापन सत्र को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि भारत चरमपंथी विचारक और नस्लवादियों के हाथ में है जो क्षेत्र में नफरत की विचारधारा को बढ़ावा दे रहे हैं।

खान ने एक बार फिर अतंरराष्ट्रीय समुदाय को अपना खोखला डर दिखाते हुए कहा कि भारत की वजह से क्षेत्र में काफी गंभीर परिस्थिति पैदा हो रही है। वह यहीं पर नहीं रुके और कहा, ‘समय आ गया है कि अतंरराष्ट्रीय समुदाय इसमें हस्तक्षेप करें नहीं तो इसके परिणाम पूरी दुनिया को प्रभावित करेंगे। लोग डरे हुए हैं। यह सब तबाही की ओर ले जाएगा और पूरी दुनिया इससे प्रभावित होगी।’ उनका यह बयान साफतौर पर दिखाता है कि जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने के बाद पाकिस्तान किस कदर बौखलाया हुआ है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रंप के फैसलों के खिलाफ अपना रुख सख्त किया..
Next: भारत के बेस्ट पंच होल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन,

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.