Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • वर्ल्ड कप 2019 को लेकर रिषभ पंत का बड़ा खुलासा, सेमीफाइनल नहीं जिताने से थे निराश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

वर्ल्ड कप 2019 को लेकर रिषभ पंत का बड़ा खुलासा, सेमीफाइनल नहीं जिताने से थे निराश

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (23)

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भारत को ऐतिहासिक 2-1 टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज कराई, उन्होंने कहा है कि वह विश्व कप 2019 में भारत को मुकाबला नहीं जिताने से निराश थे। 23 वर्षीय रिषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के तीन मैचों में 274 रन बनाए थे। चौथे टेस्ट के पांचवें दिन उन्होंने 118 गेंदों में नाबाद 89 रन की पारी खेली, जिससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया के गाबा किले को तोड़ दिया और अपनी लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज जीती।

बाएं हाथ के बल्लेबाज रिषभ पंत ने वरिष्ठ खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार को दिए एक इंटरव्यू में कहा है, “वर्ल्ड कप 2019 से अब तक का यह सफर काफी अच्छा रहा है। उतार-चढ़ाव आए हैं, विश्व कप एक बड़ा अवसर था, क्योंकि यह हर 4 साल में एक बार आता है, लेकिन मैं अपने 30 रन के स्कोर के आसपास सेमीफाइनल में आउट हो गया था, मैं बहुत निराश था, क्योंकि वह मेरे लिए सबसे बड़े अवसरों में से एक था।” पंत ने उस मैच में 32 रन बनाए थे, जिसे न्यूजीलैंड की टीम ने 19 रन से जीता था।

उन्होंने आगे कहा, “मैं खुश नहीं था कि मैं अपनी टीम के लिए मैच नहीं जीत सका। मेरे करियर ने वर्ल्ड कप के बाद कमबैक किया, लेकिन फिर धीरे-धीरे मैंने खेल के प्रति अपना ध्यान बढ़ाना शुरू कर दिया, क्योंकि जीवन में हमेशा सुधार की गुंजाइश होती है। मैंने महसूस किया है कि आप कितना सुधार कर सकते हैं, इसकी कोई सीमा नहीं है, यही मुझे पिछले 2 वर्षों में पता चला है। मुझे लगता है कि अच्छी चीजें तब होंगी जब आप खुद को बेहतर बनाए रखेंगे और उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करेंगे जो आप करना चाहते हैं।”

Post navigation

Previous: बीते 24 घंटों में कोरोना के 5.67 लाख से ज्यादा केस आए, 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
Next: इंग्लैंड की टीम के कप्तान जो रूट ने बनाया शतक, श्रीलंकाई टीम के महान खिलाड़ी ने की तारीफ

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.