Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बीते 24 घंटों में कोरोना के 5.67 लाख से ज्यादा केस आए, 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

बीते 24 घंटों में कोरोना के 5.67 लाख से ज्यादा केस आए, 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
Carrie Lam tours the temporary air-inflated laboratory

Hong Kong: Hong Kong Chief Executive Carrie Lam, left, tours the temporary air-inflated laboratory after a ceremony to welcome the arrival of the Mainland Chinese nucleic acid test support team at Sun Yat Sen Memorial Park Sports Centre in Hong Kong, Friday, Aug. 28, 2020. Hong Kong authorities are preparing for the start of controversial universal community testing program to detect as many cases of the coronavirus as possible.AP/PTI(AP28-08-2020_000144B)

विश्व के कई देशों में कोरोना से निपटने के लिए वैक्सीनेशन की प्रक्रिया जारी है. कोरोना को मात देने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है. वहीं, कोरोना मामलों में इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा. दुनियाभर में कोरोना के मामलों में अब भी इजाफा हो रहा है. वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5 लाख 67 हज़ार 725 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9 करोड़ 92 लाख 91 हज़ार 267 हो गई है. और अबतक 21.28 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी है. बीते 24 घंटों में 13 हजार 768 लोगों की मौत कोरोना से हुई है.

अमेरिका में कोरोना का कहर जारी
अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 66 हज़ार 717 नए मामले सामने हैं, जिसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 55 लाख 59 हज़ार 937 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में इस वायरस से 3379 लोगों की मौत भी हुई है. इसके बाद अमेरिका में कोरोना से अबतक कुल मौतों की संख्या बढ़कर 4 लाख 27 हज़ार 587 हो गई है.

ब्राजील और रूस के दैनिक मामलों पर एक नज़र
वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में ब्राजील में 61 हज़ार 121 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और कोरोना से 1176 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 9 लाख 71 हज़ार 341 हो गई है.

वहीं, रूस में पिछले 24 घंटे में 20 हज़ार 921 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और 559 लोगों की मौत हुई है. रूस में अब कुल मामलों की संख्या 36 लाख 98 हजार 273 हो गई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ब्रिटिश वैज्ञानिकों का बड़ा फैसला, कहा- कोविड वैक्‍सीन दो खुराकों के बीच अब 12 हफ्ते हो अंतर
Next: वर्ल्ड कप 2019 को लेकर रिषभ पंत का बड़ा खुलासा, सेमीफाइनल नहीं जिताने से थे निराश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.