Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • हडकंप : राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 101.54 रुपये प्रति लीटर पहुची
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

हडकंप : राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 101.54 रुपये प्रति लीटर पहुची

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
diesel_1562924424_749x421

राजस्थान में सोमवार को पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये पार कर गई. कुछ दिन पहले तक जिस बात को लोग व्यंग्य और कटाक्ष के तौर पर कहते थे, अब वो राजस्थान में सच साबित हो गया है.

राजस्थान के श्रीगंगानगर में सोमवार को पेट्रोल 100 रुपये पार हो गया. यहां पर प्रीमियम पेट्रोल 101.54 रुपये प्रति लीटर बिका. जबकि सामान्य पेट्रोल 97.69 रुपये प्रति लीटर बिका.

पेट्रोल की सेंचुरी से परेशान व्यापारियों और आम नागरिकों ने राज्य सरकार से गुहार लगाई है और राज्य में वैट की दरें कम करने की मांग की है.

बता दें कि राजस्थान में पेट्रोल डीजल पर देश में सबसे ज्यादा वैट लगता है. राज्य में पेट्रोल पर 38 प्रतिशत और डीजल पर 28 प्रतिशत टैक्स राज्य सरकार की तरफ से लगता है. कोरोना के दौरान फंड जुटाने के लिए राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त वैट लगा दिया है. इस वजह से राज्य में पेट्रोल-डीजल और भी महंगा हो गया है.

राजस्थान पेट्रोल डीजल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत बगई ने राजस्थान सरकार से अपील की है कि वैट की रेट काम किए जाएं वरना पेट्रोलियम कारोबार घाटे का सौदा बन रहा है.

इधर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी राजस्थान सरकार से वैट की दरें कम करने की मांग की है. लेकिन राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचारियावास का कहना है कि पिछले एक महीने में बार केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम 16 बार बढाए है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अगर पेट्रोल और डीजल के दाम कम करें तो जनता को खुद ही राहत मिल जाएगी.

Post navigation

Previous: दिल्ली : गाजीपुर बॉर्डर से निकले किसानों ने अक्षरधाम में बैरिकेड्स तोडे किसान अब सराय काले खां की ओर बढ़ रहे
Next: फिल्म अर्थ के रीमेक में काम करेगे अभिनेता बॉबी देओल

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.