Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली : गाजीपुर बॉर्डर से निकले किसानों ने अक्षरधाम में बैरिकेड्स तोडे किसान अब सराय काले खां की ओर बढ़ रहे
  • दिल्ली
  • देश

दिल्ली : गाजीपुर बॉर्डर से निकले किसानों ने अक्षरधाम में बैरिकेड्स तोडे किसान अब सराय काले खां की ओर बढ़ रहे

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (32)

गाजीपुर बॉर्डर से निकले किसानों ने अक्षरधाम में बैरिकेड्स को तोड़ दिया है. किसान अब सराय काले खां की ओर बढ़ रहे हैं. नोएडा मोड़ पर किसानों और पुलिस के बीच टकराव हुआ है. हजारों की तादाद में किसान निजामुद्दीन और अक्षरधाम के तरफ मुड़ गए है. भारी तादात में किसान नोएडा मोड़ पर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे घुस रहे हैं. पुलिस के साथ टकराव की स्थिति बनी हुई है.

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने आजतक से बात करते हुए कहा कि वो गणतंत्र दिवस मनाने आये है, हम शांतिपूर्ण रैली निकाल रहे है और तय रुट से वापस आ जाएंगे, मेरी सरकार से अपील है कि वह अपनी जिद छोड़ दे और एक छोटी सी मांग मान ले, सब किसान अपने खेतों में चले जाएंगे.

नोएडा मोड़ पर किसानों और पुलिस के बीच फिर टकराव हुआ है. किसानों और पुलिस के बीच भिड़ंत हुई है. किसानों ने बैरिकेड्स को तोड़कर फेंक दिया है. किसानों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह भिड़ंत हुई है. अभी भिड़ंत के बाद किसानों को उनके रूट पर जाने के लिए कह दिया गया है.

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिए है. इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े है. इसके साथ ही किसानों पर लाठीचार्ज किया गया है. दरअसल, अक्षरधाम से पहले एनएच 24 पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी, लेकिन कुछ किसानों के जत्थे ने ट्रैक्टरों के साथ कुछ बैरिकेडिंग को तोड़कर दिल्ली की तरफ घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया. किसानों को वहां से खदेड़ा गया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: IPL 2021 के बाद : 18 जून को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल लॉर्ड्स में खेला जाएगा
Next: हडकंप : राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 101.54 रुपये प्रति लीटर पहुची

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 14 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 14 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.