Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तराखंड: मैदानी इलाकों में छाया घना कोहरा, वाहन चालकों को रही परेशानी, फसलों को नुकसान
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तराखंड: मैदानी इलाकों में छाया घना कोहरा, वाहन चालकों को रही परेशानी, फसलों को नुकसान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
ef6167b80bfaf66b6f3040d7e31bb49678b268a193844db4f12bef80c5744cc4
उत्तराखंड में इनदिनों भले ही मौसम साफ हो, लेकिन कोहरा मुसीबत बना हुआ है। खासकर मैदानी इलाकों में। राजधानी देहारदून में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे ठिठुरन बढ़ने लगी है। आलम ये है कि सड़क पर चल रहे वाहनों को दिखने में परेशानी हो रही है। वाहन चालक लाइट ऑन कर आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, कुछ पहाड़ी जिलों में सुबह से ही धूप खिलने से लोगों को राहत पहुंची है।
प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर भी मौसफ साफ रहा, हालांकि सुबह और शाम के वक्त कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद बीते शुक्रवार को इसके उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में पहुंचने की संभावना थी, लेकिन अरब सागर से उठने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान की ओर पहुंच गया। ऐसे में उत्तराखंड में उम्मीद के अनुरूप बारिश और बर्फबारी नहीं हो सकी। फिलहाल, यहां मौसम साफ बना रह सकता है। पहाड़ों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। वहीं, तापमान में भी मामूली गिरावट आने के आसार हैं। कोहरे के कारण झुलस रहे टमाटर के पौधे पछवादून में रोजाना कोहरे का प्रभाव दिखाई दे रहा है, जिससे फसलें विशेषकर सब्जी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। आजकल पछवा दून क्षेत्र में टमाटर के पौधे झुलस रहे हैं, पत्तियां मुड़ने लगी हैं। कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के वैज्ञानिक डॉ संजय कुमार का कहना है कि फसलों पर कोहरे का प्रभाव महसूस किया जा सकता है। रबी की फसलों में मुख्यतः आलू सरसों और अन्य सब्जी वाली फसलों टमाटर आदि में कोहरे से काफी नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। जैसे अधिक नमी के कारण झुलसा रोग की समस्या और तापमान गिरने के कारण पौधों में सीलिंग इंजरी यानी के ठंड से घाव बनना जैसी समस्याएं होने लगती हैं। दरअसल, पौधे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया की कमी होने और सीलिंग इंजरी के कारण पुष्पक्रम की चमक धीमी पड़ जाती है और पुष्प उत्पादन घट जाता है। गेहूं की फसल में यदि कई दिनों तक अधिक और घना कोहरा छाया रहे तो प्रकाश संश्लेषण की क्रिया बाधित होने के कारण बढ़वार बहुत धीमी गति से होती है। इसी प्रकार का प्रभाव गन्ने की फसल में भी देखा जा सकता है। चारा फसलों में भी कोहरे का प्रभाव साफ तौर पर दिखाई पड़ता है। कोहरे के कारण चारा फसलों में पौधों की पत्तियां  बैंगनी रंग की हो रही हैं।

Post navigation

Previous: उत्तराखंड: स्कूटी सवार दो युवकों ने पैदल जा रही महिला से पर्स छीना, आरोपित गिरफ्तार
Next: चाणक्य नीति: प्रेम और विवाह के रिश्ते में इन चार लोगों को कभी नहीं मिलती निराशा

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.