Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पेट्रोल- डीजल सरकार के राजस्व का बन रहा मुख्य स्रोत, क्या बजट में बोझ कम करने का होगा फैसला!
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

पेट्रोल- डीजल सरकार के राजस्व का बन रहा मुख्य स्रोत, क्या बजट में बोझ कम करने का होगा फैसला!

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (25)

पेट्रोल व डीजल की कीमत अपने सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गई है। बुधवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई। वहीं दिल्ली में बुधवार को सामान्य पेट्रोल के दाम 86.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 76.48 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गए।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 92.86 रुपये प्रति लीटर रही। पिछले 20 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 2.60 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल एक अप्रैल को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 69.69 रुपये प्रति लीटर थी। यानी कि चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में पेट्रोल के दाम में 20 फीसद से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

ऐसे में बजट से पहले केंद्र सरकार पर नजरें जरूर टिक गई हैं, लेकिन फिलहाल किसी राहत की संभावना कम है। इसकी मुख्य वजह यह है कि पेट्रोल व डीजल ही कोरोना काल में सरकार के राजस्व का मुख्य स्रोत बने हुए हैं। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान उत्पाद शुल्क में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 48 फीसद की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अन्य सभी प्रकार के राजस्व संग्रह में कोरोना काल में गिरावट दर्ज की गई।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-नवंबर, 2020 में पेट्रोल व डीजल के उत्पाद शुल्क से केंद्र सरकार को 1,96,342 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई, जबकि अप्रैल-नवंबर, 2019 में यह प्राप्ति 1,32,899 करोड़ रुपये उत्पाद शुल्क मिला था। अगर सरकार उत्पाद शुल्क में कटौती करती है तो सरकार का राजस्व और कम होगा जिससे राजकोषीय घाटा प्रभावित होगा। अभी एक लीटर पेट्रोल की बिक्री होने पर उत्पाद शुल्क के रूप में केंद्र सरकार को 32.98 रुपये मिलते हैं। वहीं एक लीटर डीजल की बिक्री पर सरकार को 31.83 रुपये मिलते हैं।

राज्य भी वसूल रहे भारी वैट

कोरोना काल में राज्यों की वित्तीय हालत भी खराब है, इसलिए राज्य भी वैट में कटौती करने की पहल नहीं कर रहे हैं। राज्य पेट्रोल-डीजल पर 16 से लेकर 38 फीसद के बीच वैट वसूलते हैं। दिल्ली में पेट्रोल पर 30 फीसद और डीजल पर 16.75 फीसद वैट लगता है। वहीं राजस्थान में डीजल पर 28 फीसद और पेट्रोल पर 38 फीसद वैट लगता है। पंजाब में पेट्रोल पर 25 फीसद और डीजल पर 15.94 फीसद वैट है। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल पर 26.80 फीसद और 17.48 फीसद वैट लगता है।

Post navigation

Previous: टीम इंडिया को उसी के घर में हराना इंग्लैंड के लिए होगा बहुत कठिन, टीम के पूर्व कोच का खुलासा
Next: सोने के वायदा दाम में गिरावट, चांदी भी टूटी, जानें क्या हैं रेट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.