Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने के वायदा दाम में गिरावट, चांदी भी टूटी, जानें क्या हैं रेट
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

सोने के वायदा दाम में गिरावट, चांदी भी टूटी, जानें क्या हैं रेट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
04_12_2020-gold__pexels_21132443

सोने एवं चांदी की वायदा कीमतों में गुरुवार को गिरावट का रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:39 बजे डिलिवरी वाले सोने का भाव 137 रुपये यानी 0.28 फीसद की गिरावट के साथ 48,728 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पिछले सत्र में फरवरी में डिलिवरी वाले सोने का दाम 48,865 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, अप्रैल 2021 में डिलिवरी वाले सोने का मूल्य 116 रुपये यानी 0.24 फीसद की भाव कमी के साथ 49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पहले बुधवार को अप्रैल अनुबंध वाले सोने का बंद भाव 49,116 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। 

वायदा बाजार में चांदी की कीमत 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:40 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 597 रुपये यानी 0.90 फीसद की टूट के साथ 65,939 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। बुधवार को मार्च अनुबंध वाली चांदी की कीमत 66,536 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। वहीं, मई 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 523 रुपये यानी 0.78 फीसद की टूट के साथ 66,907 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मई डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 67,430 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक स्तर पर सोने का दाम

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर सोने का दाम 9.40 डॉलर यानी 0.51 फीसद की गिरावट के साथ 1,839.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, हाजिर बाजार में सोने का मूल्य 5.62 डॉलर यानी 0.30 फीसद की गिरावट के साथ 1,838.36 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर मार्च 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.22 डॉलर यानी 0.88 फीसद की गिरावट के साथ 25.17 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। वहीं, हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.23 डॉलर यानी 0.89 फीसद की कमी के साथ 25.04 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पेट्रोल- डीजल सरकार के राजस्व का बन रहा मुख्य स्रोत, क्या बजट में बोझ कम करने का होगा फैसला!
Next: मिशन पानी का हिस्सा बनकर 21 किलोमीटर तक पैदल चले अक्षय कुमार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.