Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मिशन पानी का हिस्सा बनकर 21 किलोमीटर तक पैदल चले अक्षय कुमार
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

मिशन पानी का हिस्सा बनकर 21 किलोमीटर तक पैदल चले अक्षय कुमार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (26)

आप सभी इस बात से वाकिफ होंगे कि भारत में आज भी कई इलाके ऐसे हैं जहाँ पीने का पानी मिल जाना बहुत मुश्किल है। वैसे बहुत से दूर दराज गांवों और कस्बों में आज भी महिलाओं को पीने का साफ पानी लेने के लिए मीलों तक पैदल चलना पड़ता है। अब उन्ही महिलाओं की तकलीफ को समझने के लिए एक्टर अक्षय कुमार 21 किलोमीटर तक पैदल चले। जी हाँ, मिशन पानी के Mission Paani Waterthon का हिस्सा बनते हुए अक्षय कुमार ने यह कदम उठाया है।

उन्होंने 21 किलोमीटर तक ट्रेडमिल पर पैदल चलकर एक महत्वपूर्ण मैसेज दिया है। आप देख सकते हैं मिशन पानी के ट्विटर हैंडल से अक्षय कुमार की वो तस्वीर ट्वीट की गई है जिसमें वह ट्रेड मिल पर चलते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “अक्षय कुमार 21 किलोमीटर तक ट्रेडमिल पर चले ताकि उन महिलाओं की तकलीफ समझ सकें जो हर रोज सिर्फ पीने का साफ पानी प्राप्त करने के लिए 21 किलोमीटर तक चलती हैं।”

Akshay Kumar walked 21 kilometers on the treadmill to feel the pain of women who walk 21 kms and more everyday to get safe drinking water. Join him at #MissionPaani Waterthon, a @CNNnews18 and @harpic_india initiative towards water conservation and hygiene. pic.twitter.com/fqxiUKQ5tg

— Mission Swachhta Aur Paani (@SwachhtaPaani) January 26, 2021

वैसे अक्षय कुमार का कहना है, ‘जहां मैराथन दौड़ने वालों को हर कुछ किलोमीटर पर पानी उपलब्ध होता है वहीं इन इलाकों में पानी के लिए इतना संघर्ष करना पड़ता है।’ वहीं उनके यह कहने के बाद उनकी यह बात फिल्ममेकर हंसल मेहता को पसंद नहीं आई। उन्होंने तंज कसते हुए एक अन्य ट्वीट किया और लिखा, “मैंने 7 दिन तक लगातार व्रत रखा ताकि ये समझ सकूं कि हमारे देश में गरीब लोग किस तरह भूखे रहते हैं।” इसी के साथ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, “मैंने रात भर अपना एसी 16 डिग्री पर चलाकर रखा ताकि ये समझ सकूं कि कैसे किसान पूरी हिम्मत के साथ खुले में ठंड का सामना कर रहे हैं।”

I went on intermittent fasting for 7 days. Just to understand how the poor go hungry in our country.

— Hansal Mehta (@mehtahansal) January 26, 2021

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोने के वायदा दाम में गिरावट, चांदी भी टूटी, जानें क्या हैं रेट
Next: बिग बॉस-14: राखी सावंत को राहुल और अली ने अपने हाथों से नहलाया, देखें वीडियो

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.