Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 11 हजार से ज्यादा नए मामले, कई जिलों में नहीं आ रहे केस
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 11 हजार से ज्यादा नए मामले, कई जिलों में नहीं आ रहे केस

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
corona-7

देश में कोरोना वायरस मामलों की संख्या में गिरावट आ रही है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीज बढ़ रहे हैं। कोरोना की सक्रियता भी देश में कम हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11,666 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 123 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 1 करोड़ 7 लाख 1 हजार 193 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 1 करोड़ 3 लाख 73 हजार 606 लोग ठीक भी हो चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की बात की जाए तो अब सिर्फ 1 लाख 73 हजार 740 एक्टिव केस ही बचे हैं। भारत में कोरोना से अब तक 1 लाख 53 हजार 847 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश में यूके वैरियंट के अब तक 153 मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया है कि देश में कोरोना वायरस के 70 फीसद मामले महाराष्ट्र और केरल में हैं। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक भारत में अब तक ब्रिटेन के नए कोरोना वैरियंट के 153 मामलों का पता चला है। उनके मुताबिक, देश के 147 जिलों में पिछले 7 दिनों में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। 18 जिलों में पिछले 14 दिनों में एक केस नहीं आया है, वहीं 6 जिलों में  पिछले 21 दिनों में एक केस नहीं देखा गया है और 21 जिलों में आखिरी 28 दिनों में एक केस नहीं देखा गया है।

रिकवरी रेट में बढ़ोत्तरी

देश में कोरोना की रिकवरी दर में बढ़ोत्तरी जारी है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 14,301 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी रेट 96.94% हो गई है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,758 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे एक्टिव दर 1.62% रह गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.44% है।

देश में 19.40 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 19.40 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बुधवार(27 जनवरी, 2021) तक 19,43,38,773 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 7,25,653 टेस्ट कल किए गए हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: विश्व पर मंडरा रहा आतंकवादी हमले का खतरा : अमेरिकी सरकार
Next: दिल्ली-NCR में दो दिनों तक तापमान में और गिरावट का अनुमान, कोहरे के चलते बढ़ी गलन और ठिठुरन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.