Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • विश्व पर मंडरा रहा आतंकवादी हमले का खतरा : अमेरिकी सरकार
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

विश्व पर मंडरा रहा आतंकवादी हमले का खतरा : अमेरिकी सरकार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (28)

अमेरिका ने राष्ट्रीय आतंकवाद बुलेटिन जारी कर कहा कि मौजूदा समय में आतंकवादी हमले का खतरा विश्व पर मंडरा रहा है. अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी मंत्रालय के मुताबिक पूरे देश में खतरे का माहौल व्याप्त है जिसके आगामी हफ्तों में जारी रहने के आसार हैं. मीडिया में जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिका के कार्यवाहक होमलैंड सिक्योरिटी मंत्री ने खुफिया समुदाय एवं कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सलाह के बाद राष्ट्रीय आतंकवाद परामर्श प्रणाली बुलेटिन जारी किया.

बुलेटिन में कहा गया है, ”पूरे अमेरिका में अभी मौजूदा समय में खतरे का वातावरण बन गया है जिसके आगामी सप्ताहों में भी जारी रहने के आसार हैं.” बयान में कहा गया है कि विभाग के पास किसी खास और विश्वसनीय साजिश को इंगित करने वाली कोई सूचना नहीं है. हालांकि हाल के दिनों में कई हिंसक घटनाएं हुई हैं.

गौरतलब है कि 6 जनवरी को अमेरिका के कैपिटल हिल में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने जमकर बवाल किया था. इस घटना में एक पुलिसकर्मी समेत 5 लोग मारे गए थे. इस हंगामे में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

मीडिया में जारी बयान के मुताबिक अमेरिका के कार्यकारी होमलैंड सिक्योरिटी मंत्री ने खुफिया समुदाय और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सलाह के बाद राष्ट्रीय आतंकवाद परामर्श प्रणाली बुलेटिन जारी किया.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिग बॉस-14: राखी सावंत को राहुल और अली ने अपने हाथों से नहलाया, देखें वीडियो
Next: बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 11 हजार से ज्यादा नए मामले, कई जिलों में नहीं आ रहे केस

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.