Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (17)

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का निधन हो गया है। गुजराती थिएटर एक्टर और डायरेक्टर अरविंद जोशी ने आज 29 जनवरी को मुंबई के नानावटी अस्पताल में अंतिम सांस ली। हालांकि शरमन के पिता की मौत की वजह क्या है, इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है।

अरविंद जोशी के निधन से पूरे बॉलीवुड और थिएटर इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। वहीं एक्टर शरमन जोशी पर इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अरविंद के निधन पर एक्टर परेश रावल ने भी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उनकी मौत को भारतीय रंगमंच के लिए बड़ा नुकसान बताया है। परेश रावल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से पोस्ट कर लिखा है,’भारतीय रंगमंच को बड़ा नुकसान। बेहद दु:ख के साथ हम जाने-माने अभिनेता श्री अरविंद जोशी को अलविदा कहते हैं। एक स्टालवार्ट, एक बहुमुखी अभिनेता, एक निपुण थीस्पियन, ये वो शब्द हैं जो उनके प्रदर्शन के बारे में सोचते हुए मेरे दिमाग में आते हैं। शरमान जोशी और उसके परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदना। ओम शांति’।

अरविंद जोशी के बेटे शरमन जोशी की बात करें तो उन्होंने साल 1999 की फिल्म ‘गॉडमदर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। शरमन को इंडस्ट्री में काम करते हुए दो दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है। बावजूद इसके भी वो खुद को एक आउटसाइडर मानते हैं। वहीं अरविंद जोशी जाने माने गुजराती थिएटर आर्टिस्ट हैं। अरविंद की शादी एक्टर प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा से हुई थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्‍तराखंड में कोहरे के बीच मैदानों में शीत दिवस को लेकर जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
Next: नोवावैक्स कोरोना वैक्सीन यूके परीक्षण में 89% प्रभावी, दक्षिण अफ्रीका में आंकड़ा हुआ कम

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.