Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्‍तराखंड में कोहरे के बीच मैदानों में शीत दिवस को लेकर जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्‍तराखंड में कोहरे के बीच मैदानों में शीत दिवस को लेकर जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
890-1609321363

उत्तराखंड में मौसम शुष्क है, लेकिन मैदानों में घना कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को मैदानी इलाकों में शीत दिवस को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पहाड़ों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। कहीं-कहीं पाला पड़ने से सड़कें फिसलनभरी हो सकती हैं।

पिछले कुछ दिनों से शुष्क मौसम के बीच उत्तराखंड के मैदानी इलाके कोहरे की मार झेल रहे हैं। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में धूप के दर्शन सुबह दस बजे के बाद ही हो रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, अरब सागर से उठने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान की ओर पहुंच गया। ऐसे में उत्तराखंड में उम्मीद के अनुरूप बारिश और बर्फबारी नहीं हो सकी। फिलहाल यहां मौसम साफ बना रह सकता है।

मसूरी से सर्द हुआ हरिद्वार

मैदानों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हरिद्वार दिन मसूरी से भी सर्द है। यही आलम अन्य मैदानी इलाकों का भी है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। बुधवार को हरिद्वार का अधिकतम तापमान 13.6, मसूरी का तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चंपावत में रातें सबसे सर्द हैं। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 1.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विभिन्न शहरों में तापमान

  • शहर————अधि.—–न्यून.
  • देहरादून——–22.9——06.3
  • उत्तरकाशी—-16.5——-03.4
  • मसूरी———14.2——–03.2
  • टिहरी———16.4——–04.8
  • हरिद्वार——13.6——-08.2
  • जोशीमठ——09.5——02.2
  • पिथौरागढ़—-19.3——-0.5
  • अल्मोड़ा——19.6——-0.6
  • मुक्तेश्वर—–15.2——02.9
  • नैनीताल——12.7——-04.0
  • यूएसनगर—-15.4——10.0
  • चंपावत——-14.5—–(-1.7)

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली-NCR में दो दिनों तक तापमान में और गिरावट का अनुमान, कोहरे के चलते बढ़ी गलन और ठिठुरन
Next: शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.