Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गुजरात के इन चार शहरों में15 फरवरी तक बढ़ाया गया नाईट कर्फ्यू
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

गुजरात के इन चार शहरों में15 फरवरी तक बढ़ाया गया नाईट कर्फ्यू

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

गुजरात सरकार ने बीते शनिवार को प्रदेश के चार प्रमुख शहरों- अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा और राजकोट में रात्रिकालीन कर्फ्यू को 15 फरवरी तक बढ़ा दिया है। जी हाँ, इन सभी राज्यों में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इस बारे में एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, ‘रात्रिकालीन कर्फ्यू की अवधि हालांकि घटाकर रात 10 बजे से सुबह छह बजे की जगह अब रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक कर दी गई है।’

आप सभी को हम यह भी बता दें कि बीते साल नवंबर के महीने में दीपावली के बाद कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हुई थी। उस दौरान सरकार ने इन चार शहरों में रात्रि कर्फ्यू लागू किया था। उस समय तह घोषणा की गई थी कि, ‘रात्रिकालीन कर्फ्यू 31 जनवरी तक लागू रहेगा लेकिन फिलहाल सिर्फ समय में एक घंटे की कमी की गई है।’ अब हाल ही में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) पंकज कुमार ने कहा, ‘गुजरात केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 27 जनवरी को जारी कोविड-19 दिशा-निर्देशों का फरवरी के शुरू से लेकर 28 तारीख तक सख्ती से पालन करेगा।’

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा, ‘राज्य के चार महानगरों- अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत और राजकोट में रात्रिकालीन कर्फ्यू प्रभावी रहेगा। लेकिन अब यह 15 फरवरी तक रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक होगा।’ आगे उन्होंने यह भी कहा कि ‘प्रदेश में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की दर अब 96.94 प्रतिशत हो गई है। लेकिन अब भी सजग व सतर्क रहने तथा कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए अनुशंसित रणनीति के अनुपालन की जरूरत है।’

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: संयुक्त अरब अमीरात में नए कानून संशोधन को दी गई मंजूरी
Next: देश के 23 राज्यों में पंहुचा बर्ड फ्लू, 10 के पॉल्ट्री पक्षियों में फ्लू की पुष्टि

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.