Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश के 23 राज्यों में पंहुचा बर्ड फ्लू, 10 के पॉल्ट्री पक्षियों में फ्लू की पुष्टि
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

देश के 23 राज्यों में पंहुचा बर्ड फ्लू, 10 के पॉल्ट्री पक्षियों में फ्लू की पुष्टि

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
31_01_2021-bird_flu_4_21323012

केंद्र ने शनिवार को कहा कि अब तक 10 राज्यों-केरल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में पॉल्ट्री के पक्षियों में बर्ड फ्लू (एवियन इंफ्लूएंजा) की पुष्टि हुई है। वहीं, देश के 13 राज्यों में कौओं, प्रवासी पक्षियों और जंगली पक्षियों में एवियन इंफ्लूएंजा की पुष्टि हुई है।

पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) ने एक बयान में कहा कि मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और बिहार में कौओं, प्रवासी और जंगली पक्षियों में बर्ड फ्लू के मामले पाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में कौओं में और बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में मोर में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

विभाग ने बताया कि हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब और उत्तर प्रदेश के प्रभावित इलाकों को संक्रमण मुक्त करने का अभियान जारी है। जिन इलाकों में पॉल्ट्री को छोड़कर अन्य पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, वहां निगरानी बढ़ा दी गई है।

बयान में कहा गया है कि जिन किसानों के पॉल्ट्री फार्म के पक्षियों, अंडे आदि का नुकसान हुआ है, उन्हें कार्य योजना के मुताबिक राज्य सरकार ने मुआवजा दिया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गुजरात के इन चार शहरों में15 फरवरी तक बढ़ाया गया नाईट कर्फ्यू
Next: महाराष्ट्र के हिंगोली में महसूस हुए भूकंप के झटके

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.