Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड को सबसे अधिक राजस्व देेने वाले ऊर्जा निगम के हाल बेहाल, पिथौरागढ़ में 80% पद रिक्त
  • उत्तराखंड
  • देश

उत्तराखंड को सबसे अधिक राजस्व देेने वाले ऊर्जा निगम के हाल बेहाल, पिथौरागढ़ में 80% पद रिक्त

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
wes

प्रदेश को सबसे अधिक राजस्व देेने वालों में शामिल ऊर्जा निगम का हाल बेहाल है। चार दशक पूर्व स्वीकृत ढांचे में भी 80 फीसद पद खाली पड़े हैं। मात्र 49 कर्मचारियों पर विभाग को चलाने की जिम्मेदारी है और इन्हीं को 37 करोड़ की वसूली का लक्ष्य भी पूरा करना है।

ऊर्जा निगम की पिथौरागढ़ इकाई में चार दशक पूर्व अभियंता से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक के 248 पद स्वीकृत किए गए थे। चार दशक में 199 पद रिक्त हो गए हैं। वर्तमान में निगम में मात्र 49 कर्मचारी रह गए हैं। इन कर्मचारियों पर आपूर्ति बनाए रखने, फाल्ट दूर करने, लाइन का रखरखाव, आफिस संबंधी कार्यो के साथ ही वसूली का भी दायित्व है।

विभाग को इस वर्ष 37 करोड़ का राजस्व वसूलने का लक्ष्य दिया गया था। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब मात्र दो माह का समय बचा हुआ है और विभाग को अभी 10 करोड़ की वसूली करनी है। वसूली में कर्मचारियों की कमी सबसे बड़ी बाधा साबित हो रही है। स्थानीय स्तर से कर्मचारियों की तैनाती के लिए निगम मुख्यालय को लिखा जा रहा है, लेकिन रिक्त पद भरने के लिए कोई पहल नहीं हो रही है।

ऊर्जा निगम के बड़े बकायादार 

1. बीएसएनएल- 16 लाख

2. शिक्षा विभाग- 32 लाख

3. चिकित्सा-    36 लाख

4. अन्य सरकारी- 36 लाख

पद हैं 248 और कर्मचारी 49  

अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम नितिन गर्खाल ने बताया कि विभाग में इस समय 49 कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि विभागीय ढांचा 248 का है। वर्तमान में कांट्रेक्ट आधार पर कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जिनसे वसूली आदि भी कराई जा रही है। विभाग को मार्च तक 10 करोड़ रुपये की वसूली और करनी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार में 94 हज़ार शिक्षकों की नियुक्ति अटकी, डिग्रियों की जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रदान होगा नियुक्ति पत्र
Next: उत्तराखंड में तीन से बारिश-बर्फबारी के आसार, इन इलाकों का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.