Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार में 94 हज़ार शिक्षकों की नियुक्ति अटकी, डिग्रियों की जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रदान होगा नियुक्ति पत्र
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार

बिहार में 94 हज़ार शिक्षकों की नियुक्ति अटकी, डिग्रियों की जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रदान होगा नियुक्ति पत्र

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
hdg_60177c72bb175

बिहार के प्रारंभिक स्कूलों में छठे चरण के तहत 94 हजार प्रारंभिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर होने वाली भर्तियों में पहले से चली आ रही प्रक्रिया बदली हुई नजर आएगी। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र उनके प्रमाण पत्रों की जांच के बाद ही प्रदान किए जाएंगे। अभ्यर्थियों के सभी शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच होगी।

इसके साथ ही प्रत्येक अभ्यर्थी के शिक्षक पात्रता परीक्षा अर्थात टीईटी और सीटीईटी की उत्तीर्णता को भी जांचा-परखा जाएगा। तमाम डिग्रियों की जांच में हरी झंडी पाने वाले अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। तब जाकर उनके वेतन का भी भुगतान हो सकेगा। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मीडिया से बातचीत में 94 हजार शिक्षक पदों पर छठे चरण के तहत अपनायी जाने वाली नियुक्ति प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारा खास तरजीह TET और STET की उत्तीर्णता की जांच पर होगा।

इसके साथ ही नियोजन इकाइयों से मेधा सूची भी ली जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संभव है कि जिन डिग्रियों के आधार पर अभ्यर्थियों ने मेधा सूची में जगह पायी है, उसका भी मिलान किया जा सके। हालांकि काउंसिलिंग पहले हो जाएगी। शिक्षा विभाग जल्द इसे आयोजित करने की कोशिश कर रहा है। काउंसिलिंग के वक़्त ही अभ्यर्थियों की डिग्रियां ली जाएंगी और उन्हें वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। फिर इनके जांच की कार्रवाई होगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बजट में अभिव्यक्ति की आज़ादी के लिए भी कुछ प्रावधान करे सरकार : पूर्व सीएम अखिलेश यादव
Next: उत्तराखंड को सबसे अधिक राजस्व देेने वाले ऊर्जा निगम के हाल बेहाल, पिथौरागढ़ में 80% पद रिक्त

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.