Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Ind vs Eng 1st Test : पहले दिन के दूसरे सत्र का खेल जारी, इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

Ind vs Eng 1st Test : पहले दिन के दूसरे सत्र का खेल जारी, इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मैच के पहले दिन खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने 33 ओवर में 2 विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं। फिलहाल, क्रीज पर डॉम सिब्ले और कप्तान जो रूट हैं।

इंग्लैंड की पहली पारी, गिरा दूसरा विकेट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को रोरी बर्न्स और डॉम सिब्ले ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 60 से ज्यादा रन जोड़े, लेकिन 33 रन के निजी स्कोर पर बर्न्स आर अश्विन की गेंद पर रिषभ पंत के हाथों कैच आउट हो गए। इंग्लैंड की टीम को दूसरा झटका बहुत जल्दी लगा, जब जसप्रीत बुमराह ने शून्य पर डैनियल लॉरेंस को lbw के रूप में पवेलियन चलता किया।

टॉस के दौरान कप्तान विराट कोहली ने बताया कि वे खुद टीम में शामिल हुए हैं, जबकि आर अश्विन और इशांत शर्मा भी प्लेइंग इलेवन में आए हैं। इसके अलावा शाहबाज नदीम को दूसरा टेस्ट मैच खेलने का मौका मिल रहा है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली(कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंग्टन सुंदर, आर अश्विन, शाहबाज नदीम, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

रोरी बर्न्स, डॉम सिब्ले, डैनियल लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), डोम बेस, जोफ्रा आर्चर, जैक लीच और जेम्स एंडरसन।

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से देखा जाए तो ये टेस्ट सीरीज काफी अहम है। इस सीरीज का एक-एक मुकाबला रोमांचक होने वाला है। कोरोना वायरस महामारी के बीच भारत में ये पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है।

Post navigation

Previous: RBI गवर्नर ने किया ऐलान, खुदरा निवेशक सीधे केंद्रीय बैंक खुलवा सकते है अपना खाता
Next: पूजा हेगडे से फैन ने मांगी अश्लील फोटो, अभिनेत्री ने कुछ इस तरह पूरी की फैन की विश

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.