Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • RBI गवर्नर ने किया ऐलान, खुदरा निवेशक सीधे केंद्रीय बैंक खुलवा सकते है अपना खाता
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

RBI गवर्नर ने किया ऐलान, खुदरा निवेशक सीधे केंद्रीय बैंक खुलवा सकते है अपना खाता

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को इस बात का ऐलान किया कि अब खुदरा निवेशक सरकारी प्रतिभूतियों (सिक्युरिटीज) की खरीद के लिए सीधे केंद्रीय बैंक में अपना खाता खुलवा सकते हैं। आरबीआई गवर्नर ने केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति द्वारा द्विमासिक बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए यह बात कही। दास का यह बयान काफी महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि अब खुदरा निवेशक (रिटेल इंवेस्टर्स) ‘RetailDirect’ के जरिए सीधे सरकारी बॉन्ड खरीद पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए निवेशक अपना अकाउंट खुलवा पाएंगे एवं प्राइमरी और सेकेंडरी जी-सिक्युरिटीज मार्केट में हिस्सा ले पाएंगे। 

दास ने कहा कि इस तरह भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जो सरकारी सिक्योरिटीज में ट्रेडिंग के लिए सतरह का सीधा एक्सेस देते हैं। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसे प्रमुख संरचनात्मक सुधार करार दिया है।

आरबीआई एमपीसी की यह बैठक केंद्रीय बजट 2021-22 को पेश किए जाने के ठीक बाद हुई है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट को चार फीसद पर यथावत रखने को फैसला किया है। इसके साथ ही रिवर्स रेपो रेट और बैंक रेट में भी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने इस बात को लेकर संतोष जताया कि देश की इकोनॉमी इस समय मजबूत रिकवरी के राह पर आगे बढ़ रही है और महंगाई दर छह फीसद के नीचे आ गई है।

Post navigation

Previous: असम चुनाव में CAA रहेगा प्रमुख मुद्दा, सभी विरोधी पार्टियों ने किया गठबंधन
Next: Ind vs Eng 1st Test : पहले दिन के दूसरे सत्र का खेल जारी, इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.