Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिहार लोक सेवा आयोग ने डिस्ट्रिक्ट आर्ट एंड कल्चर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार

बिहार लोक सेवा आयोग ने डिस्ट्रिक्ट आर्ट एंड कल्चर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (7)

बिहार में सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने डिस्ट्रिक्ट आर्ट एंड कल्चर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 03 फरवरी 2021 से शुरू हो चुकी है.

BPSC द्वारा इस भर्ती के तहत डिस्ट्रिक्ट आर्ट एंड कल्चर ऑफिसर (District Art and Culture Officer) के कुल 38 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) होना जरूरी है.

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है. साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 3 फरवरी 2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 02 मार्च 2021

इन पदों पर आवेदन के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 का शुल्क देना होगा जबकि एससी/ एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क तय है.

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35400-112400 रुपये सैलरी दी जाएगी.

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 02 मार्च 2021 है. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर भी नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

Post navigation

Previous: NGO ने ‘नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स’ में रिहाना के ‘ब्यूटी ब्रांड’ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई
Next: मां गीता वैद्य ने किया एलान : राहुल वैद्य जून में दिशा परमार संग सात फेरे लेगे

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.