Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • NGO ने ‘नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स’ में रिहाना के ‘ब्यूटी ब्रांड’ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई
  • देश
  • मुख्य समाचार

NGO ने ‘नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स’ में रिहाना के ‘ब्यूटी ब्रांड’ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

जबसे अन्तराष्ट्रीय पॉप स्टार रिहाना ने किसानों के समर्थन में एक ट्वीट किया है, तब से ही वे भारत में कई संगठनों के निशाने पर आ गई हैं. भारत में कई जगह उनके खिलाफ पुतले फूंकने की घटनाएं भी सामने आईं, अब उनके खिलाफ भारत में एक और अधिकारिक शिकायत दर्ज की गई है. लीगल राइट्स ऑब्जर्वेटरी नाम के एक एनजीओ ने ‘नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स’ में रिहाना के ‘ब्यूटी ब्रांड’ के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई है.

लीगल राइट्स ऑब्जर्वेटरी के विनय जोशी ने आरोप लगाया है कि रिहाना के ‘फेंटी ब्यूटी’ नाम के प्रोडक्ट में झारखंड के ‘मीका’ नामक पदार्थ का इस्तेमाल होता है, जिसके उत्पादन में चाइल्ड लेबर से काम कराया जाता है. लीगल राइट्स ऑब्जर्वेटरी ने इस मामले में चाइल्ड राइट्स कमीशन से जांच की मांग की है.

लीगल राइट्स ऑब्जर्वेटरी ने आरोप लगाया है कि इस ब्रांड के पास ऐसा कोई सर्टिफिकेट नहीं है जिससे ये प्रमाणित होता होता हो कि उनके प्रोडक्ट बनाने में बाल श्रम का उपयोग नहीं किया गया है. विनय जोशी ने FIR दर्ज कराते हुए कहा कि ‘भारत के हितों के खिलाफ किए काम का परिणाम पारस्परिक कार्रवाई के रूप में होगा.’

आपको बता दें कि रिहाना के एक ट्वीट ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है, जिसमें उन्होंने किसानों के मसले पर बात किए जाने की बात कही थी. उसके बाद से रिहाना कई संगठनों और इंडियन सेलेब्रिटीज के निशाने पर आ गई हैं. कई भारतीय सेलेब्रिटीज द्वारा उनका इस तर्क के साथ विरोध किया गया कि किसान आंदोलन देश का आंतरिक मामला है.

रिहाना के ट्वीट के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा बाकायदा एक पत्र भी जारी किया गया जिसमें विदेश मंत्रालय ने अप्रत्यक्ष रूप से विदेशी सेलिब्रिटीज के द्वारा किसान आंदोलन को दिए गए समर्थन को ‘झूठा प्रचार’ करार कहा गया है.

Post navigation

Previous: भारी तबाही उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटा कई ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त , प्रशासन की टीम रवाना
Next: बिहार लोक सेवा आयोग ने डिस्ट्रिक्ट आर्ट एंड कल्चर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.