Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मां गीता वैद्य ने किया एलान : राहुल वैद्य जून में दिशा परमार संग सात फेरे लेगे
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

मां गीता वैद्य ने किया एलान : राहुल वैद्य जून में दिशा परमार संग सात फेरे लेगे

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

नेशनल टेलीव‍िजन पर दिशा परमार के सामने शादी का प्रपोजल रखने के बाद से राहुल वैद्य की रिलेशनश‍िप सुर्ख‍ियों में है. दोनों के प्यार और शादी को लेकर अब तक कई अटकलें लगाई जा चुकी है. अब खबर है कि राहुल वैद्य जून में दिशा परमार संग सात फेरे लेने वाले हैं.

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल वैद्य की मां गीता वैद्य ने बेटे की शादी को लेकर खुलासा किया है. उन्होंने स्पॉटबॉय संग बातचीत में राहुल और दिशा की शादी पर चर्चा की. उन्होंने कहा- ‘हम जून में उसकी शादी की तैयारी कर रहे हैं’.

‘हमने अभी तारीख पक्की नहीं की है क्योंक‍ि हम चाहते हैं कि वो बाहर आए उसके बाद इस बारे में फैसला करे. क्योंक‍ि उसके अपने प्लान्स भी होंगे. हम बेस‍िक तैयार‍ियां कर रहे हैं पर वो आएगा तभी अपनी पसंद के अनुसार सबकुछ फाइनलाइज करेगा’.

राहुल की मां ने आगे दिशा परमार के पर‍िवार के रिएक्शन पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा- ‘उसकी फैमिली भी सरप्राइज थी. पर वे सच में बहुत अच्छे लोग हैं. दिशा के पेरेंट्स उसके साथ हमसे मिलने आए और सबकुछ अच्छे से डिस्कस किया. उसकी मां भी बहुत अच्छी है और वे भी इस शादी के लिए बहुत एक्साइटेड हैं.’

बता दें कुछ समय पहले खबर थी कि दिशा परमार, राहुल वैद्य के कनेक्शन के तौर पर बिग बॉस 14 के घर में एंट्री लेंगी. इसपर रिएक्ट करते हुए गीता वैद्य ने कहा- ‘बिग बॉस के घर में दिशा के जाने से राहुल को मदद मिलती क्योंकि एक साथ मिलकर उनका बहुत स्ट्रॉन्ग फैनबेस है, पर तोषी बहुत अच्छा लड़का है और राहुल का बहुत अच्छा दोस्त है. और मुझे विश्वास है कि वो उसे पूरा सपोर्ट करेगा.’

उन्होंने आगे कहा, ‘ये दिशा की मर्जी है कि वो घर के अंदर जाना चाहती है या नहीं. क्योंकि अभी मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकती हूं. ये उसका फैसला है और मैं उसकी इज्जत करती हूं’.

याद दिला दें कि राहुल वैद्य ने शो के एक एप‍िसोड में दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज किया था. उन्होंने अपनी टी-शर्ट पर लिखा था- विल यू मैरी मी? राहुल के इस प्रपोजल के बाद से फैंस दिशा के जवाब के लिए काफी एक्साइटेड थे.

दिशा ने अब तक साफ तौर पर राहुल के प्रपोजल का कोई जवाब नहीं दिया था. लेक‍िन वे हर बार हर मामले में राहुल को सपोर्ट करती नजर आईं हैं. और अब शादी को लेकर राहुल वैद्य की मां के इस स्टेटमेंट के बाद शायद ही फैंस को दिशा के किसी जवाब का इंतजार होगा.

Post navigation

Previous: बिहार लोक सेवा आयोग ने डिस्ट्रिक्ट आर्ट एंड कल्चर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे
Next: पालघर में इंडियन नेवी के जवान की हत्या, राम माधव ने उद्धव सरकार पर साधा निशाना

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.