Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पालघर में इंडियन नेवी के जवान की हत्या, राम माधव ने उद्धव सरकार पर साधा निशाना
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

पालघर में इंडियन नेवी के जवान की हत्या, राम माधव ने उद्धव सरकार पर साधा निशाना

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (9)

महाराष्ट्र के पालघर में इंडियन नेवी के जवान की हत्या के मामले में बीजेपी ने उद्धव सरकार पर निशाना साधा है. बीजेपी नेता राम कदम ने कहा कि राज्य में अराजकता का माहौल है. यहां कोई सुरक्षित नहीं है, ना तो साधु ना तो जवान.

राम माधव ने कहा कि इससे पहले पालघर में साधुओं को बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. अब भी पूरे साधु समाज को सरकार से न्याय मिलने का इंतजार है. राज्य सरकार को उन्हें न्याय दिलाना होगा.

बता दें कि सूरज कुमार दूबे आईएनएस अग्रणी कोयंबटूर में लीडरशिप ट्रेनिंग एस्टेब्लिशमेंट में तैनात थे. वह पिछले 6 दिनों से लापता थे. शुक्रवार की देर शाम वह मुंबई के नाले से जख्मी हालत में मिले, लेकिन नेवी के अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

सूरज कुमार दुबे 30 जनवरी को छुट्टी बिताकर ड्यूटी ज्वाइन करने कोयंबटूर जा रहे थे. 30 जनवरी की शाम रांची से प्लेन से वह हैदराबाद पहुंचे, लेकिन हैदराबाद से वह रात को अचानक लापता हो गए. उनके दोनों मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहे थे.

15 जनवरी को सगाई हुई थी

परिजनों द्वारा इस संबंध में केस दर्ज कराया गया और पलामू एसपी से जवान को ढूंढने के लिए गुहार लगाई गई थी. पलामू पुलिस ने हैदराबाद पुलिस से संपर्क करके जवान को ढूंढने की कोशिश शुरू की.

इसी बीच सूरज मुंबई में जख्मी हालत में मिले. उनका इलाज नेवी हॉस्पिटल मुंबई चल रहा था, जहां शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई. अधिक जल जाने के कारण उसकी मौत होना बताया गया है. मुंबई पुलिस से बातचीत करने पर पता चला कि सूरज को जलाकर नाले में फेंक दिया गया था. सूरज की मई में शादी होनी थी. 15 जनवरी को सगाई हुई थी.

Post navigation

Previous: मां गीता वैद्य ने किया एलान : राहुल वैद्य जून में दिशा परमार संग सात फेरे लेगे
Next: बालो को काला करने के लिए ब्लैक टी का करें इस्तेमाल

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.