Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिहार के गोपालगंज में कोचिंग जा रहे डॉक्‍टर के पोते का हुआ अपहरण, जांच के लिए SP पहुंचे सिवान
  • देश
  • बिहार

बिहार के गोपालगंज में कोचिंग जा रहे डॉक्‍टर के पोते का हुआ अपहरण, जांच के लिए SP पहुंचे सिवान

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (2)

बिहार के गोपालगंज जिले में कोचिंग जा रहे छात्र के अपहरण की बात सामने आ रही है। अपहृत छात्र इलाके के एक चिकित्‍सक का पोता है। पुलिस को अंदेशा है कि अपहर्ता छात्र को सिवान की तरफ लेकर भागे हैं। छात्र के परिवार ने फिरौती मांगे जाने से इंकार किया है। इससे पहले मामले में 10 लाख रुपये फिरौती मांगे जाने की चर्चा सामने आई थी। इस बाबत छात्र के परिवार के कुछ सदस्‍यों ने मीडिया से भी बात की थी, लेकिन अब वे लोग ऐसी किसी बात से इंकार कर रहे हैं। पीड़‍ित परिवार अब मीडिया से बात करने से भी बच रहा है।

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाने का मामला

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के समीप एनएच 531 पर स्कूटी से ट्यूशन पढ़ने जा रहे एक छात्र का एक चार पहिया वाहन में सवार बदमाशों  ने अपहरण कर लिया। इस घटना के बाद एनएच किनारे छात्र की स्कूटी खड़ी देख कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना छात्र के पिता को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे छात्र के पिता ने छात्र के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी।

गंडक नदी के दियारा और सिवान में चल रही छापेमारी

अपहरण की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र की स्कूटी बरामद कर लिया। लापता छात्र को बरामद  करने के लिए पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने चार टीमों को गठन किया है। पुलिस टीम छात्र को बरामद  करने के लिए गंडक नदी के दियारा इलाके तथा सिवान में छापेमारी अभियान चला रही है।

दसवीं में पढ़ता है अपहृत छात्र अंकित राज

बताया जाता है कि मानिकपुर गांव निवासी मनोज कुमार का पुत्र 15 वर्षीय अंकित राज सिवान में स्थित महावीरी पब्लिक स्कूल में दसवीं का छात्र है।  इसके दादा डॉ. बचेश्वर प्रसाद होमियोपैथिक चिकित्क हैं। सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे छात्र अंकित राज स्कूटी से ट्यूशन पढ़ने के लिए मटिहनिया माधोपुर  निवासी एक शिक्षक के घर जा रहा था। अभी छात्र गांव से आधा किलोमीटर दूर एनएच 531 पर पहुंचा ही था कि चार पहिया वाहन पर सवार अपराधियोंं ने उसे रोक लिया तथा छात्र को जबरन वाहन में बैठाकर अपराधी फरार हो गए।

सिवान के मुफस्सिल थाना इलाके में जांच

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव समीप हाइवे से कोचिंग करने जा रहे एक छात्र के अपहरण के मामले में सोमवार की सुबह गोपालगंज के एसपी और एसडीपीओ दलबल के साथ सिवान के मुफस्सिल थाना पहंचे। यहां गोपालगंज के एसपी ने थाना के मुख्य गेट पर लगे सीसी कैमरे के फुटेज को खंगाला। इसके बाद सिवान एसपी के आवास पर पहुंच कर शहर के हर चौक  चौराहों पर लगे कैमरे के फुटेज को खंगाला।

जांच के बाद मैरवा रोड की ओर निकली पुलिस

जांच पड़ताल के  बाद गोपालगंज की टीम मैरवा रोड में निकल गई। जांच के क्रम में एसपी ने बताया कि शक के आधार पर गोपालगंज रूट में लगे सभी कैमरे के फुटेज की जांच की जा रही है। शंका है कि अपराधी छात्र को लेकर सिवान की तरफ आने वाली किसी सड़क से भागे हैं। वहीं जिला पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ाते हुए सभी थानों को अलर्ट कर दिया है।

Post navigation

Previous: बढ़ते वजन को कम करने के लिए इस चीज का करें इस्तेमाल
Next: सीएम शिवराज सिंह चौहान की सभा में ग्रामीण ने आत्मदाह का किया प्रयास

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.